प्रवीण महाजन की पत्नी राजनीति में, थामेंगी इस दल का हाथ

महाजन परिवार में प्रवीण महाजन का परिवार लंबे काल से नेपथ्य में रहा है। परिवार में घटी बड़ी अनहोनी में वह अकेला जूझता रहा, परंतु पंद्रह वर्षों बाद अपने आपको जोड़कर फिर वह उठ खड़ा है।

131

अब महाराष्ट्र की राजनीति में एक और महाजन आने की तैयारी में है। इसकी तैयारी प्रवीण महाजन की पत्नी कर रही हैं। वे आगामी छह महीने में इसकी घोषणा करेंगी। हिंदुस्थान पोस्ट से साक्षात्कार में उन्होंने अपने उन दुखों को साझा किया जो उन्हें इतने वर्षों में मिले हैं।

राष्ट्रीय राजनीति में कभी महाजन का सिक्का बोलता था, उनके निधन के बाद महाजन परिवार बिखर गया। इस परिवार का हिस्सा रहे प्रवीण महाजन का परिवार अलग थलग पड़ गया। पंद्रह वर्षों बाद अब महाजन परिवार का नया चेहरा राजनीति में चुनौती देने को तैयार है। प्रवीण महाजन के निधन को लगभग दस वर्ष हो गए हैं, उनकी पत्नी सारंगी और बच्चों ने उस सजा को भुगता है जिसके अपराध में उनकी भूमिका ही नहीं थी। प्रवीण महाजन की पत्नी सारंगी महाजन ने हिंदुस्थान पोस्ट के साथ साक्षात्कार में अपनी राजनीतिक योजनाओं को साझा किया।

ये भी पढ़ें – ऐसा है वो प्रकरण जिसमें बिगड़ी शिवसेना नेता की तबीयत

किस पार्टी में प्रवेश
सारंगी महाजन अपने बच्चों के स्थाई होने के बाद अब अपनी राजनीतिक पारी शुरू करने की तैयारी में हैं। उन्होंने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी मुंडे महाजन की प्राइवेट पार्टी है इसलिए वहां किसी दूसरे को नहीं लेते। उन्हें सभी बड़ी पार्टियों से न्यौता मिला है। इस पर लगभग निर्णय हो चुका है। वे राष्ट्रीय स्तर की पार्टी के साथ अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत करने की तैयारी में हैं।

सारंगी महाजन अगले छह महीने से एक साल की अवधि में राष्ट्रीय दल में प्रवेश करने जा रही हैं। इसके लिए कौन सी जिम्मेदारियां दी जाएंगी, क्या होगा कार्य का दायरा इस पर चर्चा भी चल रही है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.