हिमाचल प्रदेशः पीएम करेंगे ‘इतने’ हजार करोड़ के प्रोजेक्ट का शिलान्यास, सभा को भी करेंगे संबोधित

हिमाचल प्रदेश में भाजपा के चार साल पूरे होने के अवसर पर प्रधानमंत्री 11.50 हज़ार करोड़ के प्रोजेक्ट व योजनाओं का करेंगे उद्घाटन व शिलान्यास करेंगें।

74

हिमाचल प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंडी जिला के पडल मैदान में जनसभा को सम्बोधित करेंगे। यह जानकारी प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने देव सदन कुल्लू में जिला भाजपा कार्यसमिति की बैठक को सम्बोधित करते हुए दी। बैठक की अध्यक्षता जिला भाजपा अध्यक्ष भीमसेन शर्मा ने की।

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस अवसर पर प्रधानमंत्री 11.50 हज़ार करोड़ के प्रोजेक्ट व योजनाओं का करेंगे उद्घाटन व शिलान्यास करेंगें। मुख्यमंत्री ने सभी पदाधिकारियों को इस रैली को सफल बनाने को कहा। उन्होंने बताया कि यह रैली कार्यकर्ताओं में विशेष जोश भरेगी और 2022 में भाजपा को पुनः सत्तासीन करेगी।

इससे पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने कार्यक्रम को ले कर जिला के चारों मण्डलों से विस्तार से विवर्ण लिया। आनी मण्डल के अध्यक्ष महेंद्र ठाकुर ने बताया कि आनी व निरमंड क्षेत्र से 2000 कार्यकर्ता इस रैली हैं भाग लेंगे। बंजार मण्डल के अध्यक्ष बलदेव महंत ने बताया कि बंजार विधानसभा क्षेत्र से इस रैली में 3000 कार्यकर्ता भाग लेंगे।

मनाली मण्डल के अध्यक्ष दुर्गा सिंह ठाकुर ने बताया कि 3000 कार्यकर्ता मनाली विधानसभा से इस कार्यक्रम में भाग लेंगे। कुल्लू मण्डल अध्यक्ष ठाकुर चंद ने बताया कि कुल्लू विधानसभा क्षेत्र से भी 3000 कार्यकर्ता प्रधानमंत्री की रैली में भाग लेंगे। चारों मण्डल अध्यक्षों ने बताया कि बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को इस रैली के बारे सूचना दी गई है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.