Himachal Pradesh Election 2022: एग्जिट पोल पर ‘यह’ बोले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर

भाजपा नेता ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रही है।

77

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के चुनाव नतीजों से पहले विभिन्न एजेंसियों के एग्जिट पोल ने नेताओं की धड़कनें बढ़ा दी हैं।

एग्जिट पोल आने के बाद भाजपा जहां उत्साहित नजर आ रही है तो दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी एग्जिट पोल को झूठ करार दे रही है, क्योंकि अधिकतर एग्जिट पोल भाजपा के पक्ष में हैं।

भाजपा बनाएगी सरकार
मुख्य्मंत्री जयराम ठाकुर ने 6 दिसंबर को कहा कि एग्जिट पोल में भाजपा की सरकार बनती दिख रही है और हकीकत में भी भाजपा अच्छे बहुमत से सरकार बनाएगी। परिणाम काफी चौकाने वाले होंगे जो अभी तक कहीं सामने नहीं आया है वो चीजें परिणाम में दिखेंगी।

कांग्रेस की हार निश्चित
जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस चुनाव हार रही है और एग्जिट पोल पर जो मर्जी बोले लेकिन एग्जिट पोल का कोई ना कोई आधार होता है। केंद्र ने हिमाचल की खुलकर मदद की है। हिमाचल में कनेक्विटी की कमी है और उस दिशा में काम हुआ भी है। कोविड के बावजूद सरकार ने बेहतर काम किया है।

बदलेगा रिवाज
इस बीच कांग्रेस के एग्जिट पोल पर सवाल उठाने पर पलटवार करते हुए भाजपा नेता राजीव भारद्वाज ने कहा है कि राष्ट्रीय चैनलों के सभी सर्वे भाजपा के पक्ष में हैं। भाजपा पहले से ही मिशन रिपीट को लेकर आश्वस्त थी। कार्यकर्ताओं ने एक होकर काम किया है और प्रदेश में इस बार विवाद बदलने जा रहा है । राजीव भारद्वाज ने कहा कि प्रदेश में रिवाज बदल रहा है और यह स्थिति प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों द्वारा किए गए सर्वे में साफ हो गया है।

कांग्रेस देख रही है हसीन सपने
भाजपा नेता ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रही है और एक दिन बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी और प्रदेश में पूर्ण बहुमत से फिर से भाजपा की सरकार सत्ता में आएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एग्जिट पोल पर सवाल खड़े कर रही है जबकि यह प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के विशेषज्ञों द्वारा धरातल पर जाकर करवाए गए सर्वे के आधार पर ही जारी किए गए हैं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.