हिमाचल प्रदेश: सत्ता बदलेगी या रिवाज? 68 विधान सभा सीटों के लिए मतदान शुरू

91

राज्य विधान सभा की 68 सीटों के लिए एक ही चरण मतदान हो रहे हैं। इसके लिए कुल 412 उम्मीदवार मैदान में हैं। मतगणना 8 दिसंबर, 2022 को होगी। राज्य में मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच है, परंतु इस बार आम आदमी पार्टी ने भी जोरदार प्रयत्न किया है।

हिमाचल प्रदेश में सत्ता सदा बदलती रही है। पांच वर्ष बाद जनता सत्ताधारी दल के स्थान पर विपक्ष को अवसर देती है। वहां वर्तमान में भाजपा की सत्ता है, जिसका नेतृत्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कर रहे हैं।

2017 चुनाव परिणाम
हिमाचल प्रदेश में इसके पहले वर्ष 2017 में विधान सभा चुनाव हुआ था। जिसमे रिकॉर्ड 75.57 प्रतिशत मतदान हुआ था। उन चुनावों में भाजपा को 44 सीटें, कांग्रेस को 21 सीटें और माकपा को 1 सीट और निर्दलीय को 2 सीटे मिली थी।

ये भी पढ़ें – चुनाव 2022 जानिये, गुजरात और हिमाचल में कितने करोड़ की नकदी और शराब हुई जब्त

वर्ष 2012 के विधान सभा चुनाव परिणाम में कांग्रेस की सत्ता आई थी। इसके बाद 2017 में चुनाव हुआ, जिसमें भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिला और उसने सरकार बनाई। इस बार भारतीय जनता पार्टी दोबारा सत्ता में वापसी का प्रयत्न कर रही है। जिसके लिए उसका नारा है सत्ता नहीं, रिवाज बदलेगा।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.