हिमाचल चुनाव 2022ः 1.86 लाख पहली बार करेंगे वोटिंग, कुल ‘इतने’ लाख मतदाता करेंगे मतदान

हिमाचल प्रदेश में 14वीं विधान सभा के लिए 12 नवंबर को वोट पड़ेंगे। मतदान के 27 दिन बाद 8 दिसंबर को मतगणना होगी।

114

हिमाचल प्रदेश में 55,74,793 मतदाता नई सरकार का चुनाव करेंगे। इनमें 67532 सेवा मतदाता भी शामिल हैं। पंजीकृत मतदाताओं में 28,46,201 पुरुष तथा 27,28,555 महिला मतदाता हैं। 37 थर्ड जेंडर भी मतदाता सूचियों में पंजीकृत हैं।

प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने 14 अक्टूबर को शिमला में एक पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 18 से 19 साल तक के मतदाताओं की संख्या 1,86,681 है। शतायु मतदाताओं की संख्या 1181 है। 80 से 90 साल तक की उम्र के मतदाताओं की संख्या 120894 है।

खास बातेंः
-मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि राज्य में 14वीं विधान सभा के लिए 12 नवंबर को वोट पड़ेंगे। मतदान के 27 दिन बाद 8 दिसंबर को मतगणना होगी। 10 दिसंबर तक चुनाव प्रक्रिया पूरी हगी। विधान सभा चुनाव की अधिसूचना 17 अक्तूबर को जारी होगी।

-उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग ने विधान सभा चुनाव में उम्मीदवारों के खर्च की सीमा को 28 लाख से बढ़ा कर 40 लाख कर दिया है। अर्थात उम्मीदवार चुनाव में 40 लाख से अधिक खर्च नहीं कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि विभाग के पास चुनाव संपन्न करवाने के लिए ईवीएम पहुंच चुकी हैं और इनका पहला ट्रायल भी हो चुका है।

-उन्होंने कहा कि प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में 110 बॉर्डर पोस्ट पर सीसीटीवी कैमरे लागए जाएंगे। मतदान को संपन्न करवाने के लिए निर्वाचन विभाग ने केंद्र से 67 केंद्रीय अर्ध सैनिक बलों की कंपनियों को मांगा है।

-उन्होंने कहा कि प्रदेश में 2017 के विधान सभा चुनाव में मतदान केंद्रों की संख्या 7525 थी। 2022 के चुनाव में मतदान केंद्रों की संख्या 7881 है। राज्य में 646 शहरी तथा 7235 ग्रामीण मतदान केंद्र हैं। उन्होंने बताया कि समुद्र तल से 15256 फीट की ऊंचाई पर स्थित ताशीगंग मतदान केंद्र सबसे अधिक ऊंचाई पर स्थित मतदान केंद्र है। इसके अलावा 65 मतदान केंद्र 10 से 12 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित हैं। 20 मतदान केंद्र 12 हजार फीट से अधिक ऊंचाई पर स्थित हैं। भरमौर विधान सभा के चक्की बटोरी मतदान केंद्र तक पहुंचने के लिए मतदान टोलियों को 14 किमी पैदल चलना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें – जानिये, 2022-23 के चुनाव में भाजपा की क्या हैं चुनौतियां?

-मनीष गर्ग ने कहा कि प्रदेश के सुलह विधान सभा क्षेत्र में सर्वाधिक 104486 मतदाता हैं। सबसे कम 24742 मतदाता लाहौल स्पीति विधान सभा क्षेत्र में हैं। उन्होंने कहा कि धर्मशाला के सिद्धबाड़ी मतदान केंद्र में सर्वाधिक 1494 तथा किन्नौर के का मतदान केंद्र में सबसे कम 16 मतदाता पंजीकृत हैं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.