आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका, केजरीवाल के रोड शो के बाद तीन नेताओं ने कहा राम-राम

विधान सभा चुनावों की सरगर्मी बढ़ने के साथ ही हिमाचर प्रदेश में दल बदल शुरू हो गया है। पहला झटका आम आदमी पार्टी को लगा है।

109

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। मंडी में आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के रोड शो के महज दो दिन बाद आप के बड़े नेताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया है। आप के हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी, संगठन महासचिव सतीश ठाकुर और ऊना अध्यक्ष इकबाल सिंह भाजपा में शामिल हो गए।

ये तीनों नेता केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की मौजूदगी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर भाजपा में शामिल हुए। तीनों को भाजपा में शामिल करने के सूत्रधार अनुराग ठाकुर बने हैं। अनुराग ठाकुर ने अपने फेसबुक पेज पर आप नेताओं के भाजपा में शामिल होने की पुष्टि की है।

ये भी पढ़ें – दादा को नहीं भाई ‘दादागिरी’, अपने ही कोटे के मंत्रालय से नाराज!

अनुराग ठाकुर ने कहा है कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और हर कार्यकर्ता को यहां पर सम्मान दिया जाता है तथा आने वाले चुनाव में भाजपा की सरकार बनेगी। आप उम्मीदवारों की जमानत जब्त होगी।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.