Himachal Election Exit Poll 2022: भाजपा-कांग्रेस में कांटे की टक्कर तो ‘आप’ का क्या होगा हाल?

हिमाचल प्रदेश की कुल 68 सीटों पर 66 प्रतिशत मतदान हुआ है। पांच साल भाजपा और पांच साल कांग्रेस की पुरानी परंपरा इस बार टूटने की उम्मीद है।

86

हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को हुए मतदान के मतों की गिनती भी गुजरात के साथ ही 8 दिसंबर को होगी। इस बीच एक्जिट पोल के परिणामों को लेकर लोगों में उत्सुकता बनी हुई है। इससे मोटामोटी यह अनुमान लगाया जा सकता है कि इस प्रदेश में किस पार्टी का क्या हाल रहेगा।

हिमाचल प्रदेश की कुल 68 सीटों पर 66 प्रतिशत मतदान हुआ है। पांच साल भाजपा और पांच साल कांग्रेस की पुरानी परंपरा इस बार टूटने की उम्मीद है। राजनीतिक स्थिति को देखते हुए माना जा रहा है कि इस बार भी भाजपा की सरकार बनेगी।

भाजपा- कांग्रेस में कड़ी टक्कर
वैसे, एक्जिट पोल के अनुमान को देखें तो इस प्रदेश में भाजपा को कांग्रेस से कड़ी टक्कर मिलती दिख रही है। हालांकि कम सीटों से ही सही भाजपा की सत्ता में वापसी होती दिख रही है और कांग्रेस पिछड़ती दिख रही है।

जी न्यूज एक्जिट पोल
जी न्यूज ने बार्क के साथ मिलकर जो आंकड़े जारी किए हैं, उसके अनुसार भाजपा को 35-40, कांग्रेस को 20-25 और आम आदमी पार्टी को 00-03 सीटों पर जीत मिलती दिख रही है।

टाइम्स नाउ
टाइम्स नाउ ने ईटीजी के साथ मिलकर हिमाचल प्रदेश के चुनाव का सर्वे किया है। इसके परिणाम बताते हैं कि भाजपा को 34-42, कांग्रेस को 24-32 और आप को 00-00 सीट मिलेगी। यानि यहां एक बार फिर कमल खिलेगा।

इंडिया टीवी
इंडिया टीवी के एक्जिट पोल में भी भाजपा को बढ़त मिल रही है। प्रदेश में भाजपा को 35- 40, कांग्रेस को 26-31 और आप को 00 सीटें मिलेंगी। इंडिया टीवी ने मैट्रीज के साथ मिलकर यह सर्वे किया है।

आजतक
आजतक ने एक्सिस माई इंडिया के साथ मिलकर सर्वे किया है। इसके अनुसार कांग्रेस को बढ़त मिलेगी। उसे 30-40 सीटें, भाजपा को 24-34 सीटें मिलेंगी। आम आदमी पार्टी का खाता भी नहीं खुलेगा।

Join Our WhatsApp Community

Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.