यूपी में गुंडों की गर्मी हो गई शांत, सीएम योगी बोले प्रदेश में सब चंगा

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि मैंने विधानसभा चुनाव में कहा था कि मार्च 2022 आने दीजिए, कमल ही कमल नजर आएगा। जो गर्मी दिखा रहे थे, उस समय। सबकी गर्मी शांत हो गई।

158

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने कहा कि प्रधानमंत्री के विजन को उत्तर प्रदेश में भाजपा ने अपना मिशन बनाया है। इस मिशन को आपको साकार करना है। उन्होंने नारा देते हुए कहा कि उपद्रव नहीं उत्सव प्रदेश है हमारा, अब माफिया नहीं महोत्सव का प्रदेश है हमारा। नो कर्फ्यू नो दंगा उत्तर प्रदेश में सब चंगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने गुंडा टैक्स वसूलने वालों की गर्मी शांत कर दी है।

छह साल में बदल गई शामली की तस्वीर
शामली के वीवी इंटर कॉलेज में सोमवार को आयोजित नगर निकाय उम्मीदवारों के समर्थन में सीएम योगी ने जनसभा में भाग लिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने शामली के अतीत और वर्तमान को याद करते हुए कहा कि शामली को गंगा और यमुना का आशीर्वाद प्राप्त होता रहा है। विदेशी हुकूमत को भी हिलाने का काम किया और स्वतंत्र भारत में देश की सुरक्षा यहां के युवा कर रहे हैं। यहां के किसानों की समृद्ध परंपरा रही है। यहां के व्यापारियों ने विपरीत परिस्थितियों में देश-प्रदेश की समृद्धि के लिए कार्य किया।

आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश में नहीं लगता कर्फ्यू
योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने कहा कि छह साल पहले शामली जनपद में कैराना, कांधला में पलायन, गुंडा राज, दंगों का दंश, बुनियादी सुविधाओं का अभाव, युवाओं की बेरोजगारी, व्यापार पर गुंडा टैक्स की वसूली, बिजली देने में भेदभाव, बेटियां स्कूल नहीं जा पाती थी। प्रदेश में 75 जनपद थे, लेकिन बिजली केवल चार जनपदों में मिलती थी। छह वर्ष पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी। तब से छह वर्ष के अंदर तस्वीर बदल दी गई है। आज शामली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश इसका जीता-जागता उदाहरण है। आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कर्फ्यू नहीं लगता। अब कांवड़ यात्रा निकलती है। आज कर्फ्यू, दंगा नहीं, गुंडा टैक्स नहीं है।

जाति की राजनीति करने वाले गायब
मुख्यमंत्री ने कहा कि मैंने विधानसभा चुनाव में कहा था कि मार्च 2022 आने दीजिए, कमल ही कमल नजर आएगा। जो गर्मी दिखा रहे थे, उस समय। सबकी गर्मी शांत हो गई। गुंडा टैक्स वसूलने वाले कहां चले गए, कुछ पता ही नहीं। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जाति के नाम पर राजनीति करने वाले कहां चले गए।

ये भी पढ़ें- हिमाचल में भड़का मौसम, आईएमडी ने जारी की ये चेतावनी

पहले गरीबों को शौचालय, पीएम आवास योजना, गैस कनेक्शन, बिजली कनेक्शन, आयुष्मान भारत योजना का लाभ नहीं मिलता था। ऐसी जिंदगी का कोई मतलब नहीं था। लोग जातिवाद के आधार पर नहीं, बल्कि राष्ट्रवाद के नाम पर भाजपा को वोट दे रहे हैं। जातिवादी नेता पहले तोड़ते थे और फिर सत्ता में आकर लूटते थे। गरीबों का पैसा खा जाते थे। कोरोना काल से 15 करोड़ लोगों को डबल इंजन सरकार बिना भेदभाव राशन बांट रही है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.