गुजरात बजट 2021-22: जानिये… किसको कितना मिला?

79

गुजरात सरकार ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए बजट पेश किया है। बजट को राज्य के उपमुख्यमंत्री व वित्त मंत्री नितिन पटेल ने पेश किया। पटेल अब तक कुल 9 बजट पेश कर चुके हैं। उन्होंने गुजरात राज्य की स्थापना के बाद पहली बार 2.27 लाख करोड़ का बजट पेश किया। पिछले बजट की अपेक्षा यह 10,000 करोड़ रुपए अधिक का बजट है।

बुलेट ट्रेन के लिए 1500 करोड़ रुपए
उपमुख्यमंत्री के साथ ही वित्त मंत्री का भी पद संभाल रहे नितिन पटेल ने 2021-22 के लिए पेश किए गए बजट में अहमदाबाद – मुंबई बुलेट ट्रेन के लिए 1500 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। इसके साथ ही केवडिया के 50 किलोमीटर के क्षेत्र में कमल की खेती के लिए 15 करोड़ रुपए का ऐलान किया गया ।

शिक्षा पर जोर
शिक्षा के लिए 32 हजार करोड़ रुपए का ऐलान किया गया है। इसके साथ ही महिला व बाल विकास के लिए 3511 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। जबकि राज्य में दो मेगा टेक्सटाइल पार्क का भी निर्माण किया जाएगा।

ऐतिहासिक स्कूलों को हेरीटेज साइट्स का दर्जा मिलेगा
राज्य के ऐतिहासिक स्कूलों को हेरीटेज साइट्स का दर्जा दिया जाएगा। मुख्यमंत्री विजय रुपाणी के गृह जनपद राजकोट में मेडिकल डिवाइस पार्क का भी निर्माण कराया जाएगा। उद्योग और खनिज विभाग के लिए 6599 करोड़ रुपए दिए गए हैं।

ये भी पढ़ेंः जानिये… सांसद पुत्र पर फायरिंग मामले में क्या है नया खुलासा?

किसानों के लिए 10 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान
किसानों को 10 हजार करोड़ रुपए की सहायता प्राकृतिक खेती के लिए उपलब्ध कराई जाएगी। जहां दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा है, उस केवडिया के पास कमल पार्क बनवाया जाएगा। इसके साथ ही वहां जो पौधे लगेंगे, उसके लिए 15 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। इसके तहत लगभग दो लाख पौधे लगाए जाएंगे।

पेपरलेस बजट
रुपाणी सरकार ने पिछले साल से पेपरलेस बजट पेश करने की परंपरा शुरू की है। इस वर्ष भी उस परंपरा का पालन किया गया। पिछली बार का बजट 2,17,287 करोड़ रुपए का था।

किसको कितना मिला?

  • राज्य में दो मेगा टेक्सटाइल पार्क का निर्माण कराया जाएगा
  • अहमदबाद-गांधीनगर-सूरत मेट्रो के लिए 568 करोड़ रुपए
  • ऊर्जा और पेट्रोलियम के लिए 13,034 करोड़ रुपए
  • स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के विकास के लिए 652 करोड़ रुपए
  • आदिजाति विकास के लिए 1349 करोड़ रुपए
  • स्वास्थ्य और परिवार कल्याण के लिए 11 हजार 323 करोड़ रुपए
  • गृह विभाग के लिए 7960 करोड़ रुपए
  • प्राकृतिक खेती के लिए 10 हजार करोड़ रुपए
  • सोलर रुफटॉप के लिए 800 करोड़ रुपए
  • अहमदाबाद के सिविल अस्पताल अपग्रेडेशन के लिए 87 करोड़
  • नारगोल और भावनगर पोर्ट के विकास के लिए 4800 करोड़
  • उद्योग और खनिज विभाग के लिए 6599 करोड़ रुपए
  • नवखली बंदरगाह के डेवलपमेंट के लिए 192 करोड़ रुपए
Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.