गांधीनगर में कांग्रेस साफ, आप का खुला खाता… ऐसा रहा गांधीनगर मनपा का परिणाम

98

गांधीनगर महानगर पालिका के चुनाव परिणाम आ गए हैं। जिसमें गांधीनगर में कांग्रेस साफ हो गई है जबकि, आम आदमी पार्टी ने खाता खोल दिया है। इस परिणाम के राष्ट्रीय राजनीति में दूरगामी परिणाम भले ही न हो, लेकिन गुजरात की भाजपा सरकार के नए मंत्रियों के लिए उपहार जरूर है।

राज्य में भाजपा ने मुख्यमंत्री बदला तो पूरी कैबिनेट ही नई हो गई। इस टीम की पहली परीक्षा राजधानी गांधीनगर में देखने को मिली, जहां कुल 44 सीटों में से भाजपा को 40, आम आदमी पार्टी को 1 और कांग्रेस को तीन सीटें मिली हैं। गांधीनगर मनपा चुनावों के लिए 56 प्रतिशत मतदान हुआ था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई और माता हीरा बा भी इसी क्षेत्र से मतदाता हैं। यह चुनाव मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के लिए शुभ संकेत हैं, क्योंकि 10 वर्षों में पहली बार भाजपा को गांधीनगर मनपा में स्पष्ट बहुमत प्राप्त हुआ है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.