गुजरात चुनाव 2022ः 24 घंटे में कांग्रेस को दूसरा झटका, पार्टी का यह नेता भाजपा में शामिल

8 नवंबर को पार्टी के विधायक और आदिवासी नेता मोहनसिंह राठवा ने विधायक पद से त्याग पत्र देकर भाजप का दामन थाम लिया था। 

129

गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक के बाद एक झटके लग रहे हैं। इस क्रम में पिछले 24 घंटे में पार्टी के दूसरे नेता ने हाथ का साथ छोड़कर कमल को थाम लिया है। गुजरात के तलाला सीट से कांग्रेस विधायक बाघा बराड़ ने सभी पदों से त्याग पत्र देकर भाजपा का दामन थाम लिया है।

गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को 8 नवंबर को बड़ा झटका लग चुका है। पार्टी के विधायक और आदिवासी नेता मोहनसिंह राठवा ने विधायक पद से त्याग पत्र देकर भाजप का दामन थाम लिया था। कांग्रेस के टिकट पर 11 बार चुनाव लड़कर 10 बार जीतनेवाले मोहन सिंह राठवा ने पार्टी छोड़ दी है। अब उनका अगला ठिकाना भाजपा है।

राज्य में उठा पटक जारी
राज्य में नेताओं की उठा- पटक शुरू हो चुकी है। इसमें सबसे बड़ा झटका कांग्रेस को लगा है। राज्य विधान सभा में सबसे वरिष्ठ विधायक मोहन सिंह राठवा ने कांग्रेस का हाथ छोड़ दिया है। उनके हाथ अब कमल थामेंगे ऐसी आशा है। सूत्रों के अनुसार मोहन सिंह राठवा को कांग्रेस ने टिकट नहीं दिया है। इससे भी वे नाराज बताए जा रहे हैं।

राठवा की राह पर बराड़
राठवा की राह पर चलते हुए बाघा बराड़ ने पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है। बराड़ ने 9 नवंबर को पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। गिर सोमनाथ जिले में तलाला सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले बराड़ ने कांग्रेस की गुजरात इकाई के अध्यक्ष जगदीश ठाकरे को अपना त्याग पत्र भेज दिया।

ये भी पढ़ेंः गुजरात: राठवा को भी रास नहीं आई कांग्रेस, दे दिया पार्टी को बड़ा झटका

दो चरणों में मतदान
गुजरात विधानसभा चुनाव दो चरणों में होने हैं। पहला चरण 1 दिसंबर और दूसरा चरण का मतदान पांच दिसंबर को होगा। मतों की गिनती 8 दिसंबर को होनी है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.