गुजरात: राठवा को भी रास नहीं आई कांग्रेस, दे दिया पार्टी को बड़ा झटका

गुजरात में चुनावी सरगर्मी तेज हो रही है। खबर है कि, कांग्रेस में टिकट बंटवारे के बाद नेताओं में नाराजगी है, जबकि भाजपा ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं।

110

विधान सभा चुनावों की सेज सज चुकी है, इस बीच ही पार्टी को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के टिकट पर 11 बार चुनाव लड़कर 10 बार जीतनेवाले मोहन सिंह राठवा ने पार्टी छोड़ दी है। अब उनका अगला ठिकाना भाजपा हो सकती है।

राज्य में नेताओं की ऊठा पटक शुरू हो चुकी है। इसमें सबसे बड़ा झटका कांग्रेस को लगा है। राज्य विधान सभा में सबसे वरिष्ठ विधायक मोहन सिंह राठवा ने कांग्रेस का हाथ छोड़ दिया है। उनके हाथ अब कमल थामेंगे ऐसी आशा है। सूत्रों के अनुसार मोहन सिंह राठवा को कांग्रेस ने टिकट नहीं दिया है। इससे भी वे नाराज बताए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें – ईरान में बीच सड़क पर मौलवियों की पगड़ी उछाल रहे हैं लोग! जानिये, हिजाब से क्या है संबंध

मोहन सिंह राठवा काफी समय से कांग्रेस की कार्यप्रणाली से नाराज थे। उन्होंने घोषणा की थी कि, वे अब चुनाव नहीं लड़ेंगे और नए कार्यकर्ताओं को अवसर देंगे। राठवा छोटा उदयपुर क्षेत्र से आते हैं। उनकी आयु 76 वर्ष की हो चुकी है। मोहन सिंह राठवा ने जेतपुर पावी, बोडेली और छोटा उदयपुर तहसील के लोगों का आभार भी माना है। परंतु, अब सूत्रों से खबर मिली है कि टिकट न दिये जाने से वे नाराज हैं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.