गुजरात: शपथ पर बमचक, नितिन पटेल की आंखें क्यों भर आईं?

वर्ष 2022 में होनेवाले राज्य विधान सभा चुनाव के पहले भाजपा मे चेंज ऑफ गार्ड कर दिया। इसके कारण पार्टी में उथल पुथल के कयास लग रहे हैं।

95

बुधवार दोपहर गुजरात के नवनियुक्त मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण होना था। लेकिन अचानक होर्डिंग उतार दी गईं, कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। सूत्रों के अनुसार इसके पीछे नेताओं की अंदरखाने मची बमचक कारण है। इस बीच राज्य के कद्दावर नेता नितिन पटेल की आंखे भी छलक रही हैं।

वैसे, नितिन पटेल की बात करें तो नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्रित्व काल के बाद उन्हें हर नए मुख्यमंत्री का नाम तय होने के पहले उम्मीदवार के रूप में देखा जाता है। लेकिन इस बार तो भूपेंद्र पटेल के मंत्रिमंडल से ही पत्ता कट गया है। इसका दुख उनके चेहरे पर स्पष्ट देखा गया जब मुख्यमंत्री स्वयं नितिन भाई पटेल के घर मिलने पहुंचे थे। दोनों नेताओं में कुछ समय तक मंत्रणा हुई, इसके बाद दोनों मीडिया के सामने आए। मीडिया के प्रश्नों का उत्तर देते समय नितिन पटेल ने कहा पार्टी जो जिम्मेदारी देगी उसका निर्वहन करूंगा लेकिन उनकी आंखें छलककर अलग दुख बयां कर रही थीं।

ये भी पढ़ें – ‘वे गटर में डूबे कीड़े’ रणजीत सावरकर का पलटवार, सोशल मीडिया पर कांग्रेस की पोल खोल

पुराने का पत्ता साफ
सूत्रों के अनुसार गुजरात मंत्रिमंडल में 27 मंत्री बन सकते हैं। लेकिन इस बार 24 मंत्रियों के शपथ लेने की आशा है। इसमें पुराने मंत्रियों को स्थान नहीं दिया जाएगा। इसको लेकर भाजपा में आंतरिक रूप से प्रबल नाराजगी है और बमचक मची हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार विधायकों का एक दल पूर्व मुख्यमंत्री विजय भाई रुपाणी से मिलने भी गया था। इसका परिणाम ये हुआ कि बुधवार को मंत्रिपरिषद का शपथ ग्रहण अचानक टल गया।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.