गुजरात विधानसभा चुनाव 2022ः एक्जिट पोल में पूर्ण बहुमत से भाजपा की वापसी, अन्य पार्टियो का क्या रहेगा हाल? जानिये, इस खबर में

गुजरात के दूसरे चरण के मतदान 5 दिसंबर को संपन्न हो गया है। इस चरण में 833 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होना है।

88

गुजरात विधानसभा के दोनों चरणों के मतदान समाप्त होने के बाद अब लोगों की निगाहें 8 दिसंबर को होने वाली मतगणना और आने वाले परिणामों पर टिक गई है। इस बीच एक्जिट पोल के परिणाम में इस प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनती नजर आ रही है।

भारतीय जनता पार्टी इस प्रदेश में पिछले 27 वर्षों से सत्ता में है और इस बार भी उसका वापसी तय मानी जा रही है।
प्रदेश में वर्तमान में भूपेंद्र पटेल मुख्यमंत्री हैं और इस चुनाव में भी उन्हें मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के गृह प्रदेश होने के कारण भाजपा के लिए यहां फिर से जीतना जरूरी माना जा रहा है।

भाजपा नंबर एक, कांग्रेस नंबर दो
वैसे तो इस बार आम आदमी पार्टी ने भी इस प्रदेश में काफी जोर लगाया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ ही पार्टी के कई नेता और मंत्रियों ने यहां जमकर चुनाव प्रचार किया है। लेकिन लगता नहीं है कि उसे मोदी -शाह के इस प्रदेश में कुछ खास हासिल होने जा रहा है। अगर वर्तमान स्थिति को देखें तो यही लगता है कि मुकाबला भाजपा और कांग्रेस में ही है। एक्जिट पोल के परिणाम भी यही बताते हैं।

क्या कहतें हैं एक्जिट पोल
इंडिया टुडे ग्रुप-एक्सिस माय इंडिया के एक्जिट पोल के अनुसार भाजपा एक बार फिर पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। भाजपा को 128-144 तो कांग्रेस को 30-42 सीटों पर जीत मिल सकती है। आम आदमी पार्टी को 2-10 सीटों पर जीत मिलने का अनुमान है।

टीवी-9 गुजराती
टीवी-9 गुजराती के एक्जिट पोल के अनुसार भाजपा को 128-148 सीटों पर जीत हासिल होगी और पूर्ण बहुमत से सरकार बनेगी, वहीं कांग्रेस को 30-42 और आम आदमी पार्टी को 2-10 सीटों पर जीत मिल सकती है।

गुजरात एक्जिट पोल
गुजरात एक्जिट पोल के अनुसार भी प्रदेश में पूर्ण बहुमत से भाजपा की वापसी होगी। उसे 117-140 सीटें मिलेंगी, वहीं कांग्रेस को 34-51 से संतेष करना पड़ेगा। आम आदमी पार्टी को 6-13 सीटों पर जीत मिलने की उम्मीद है।

8 दिसंबर को मतगणना
बता दें कि गुजरात के दूसरे चरण के मतदान 5 दिसंबर को संपन्न हो गया है। इस चरण में 833 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होना है। इनमें से 93 सीटों पर जीत-हार का फैसला होगा। पहले चरण की वोटिंग 1 दिसबंर को हुई थी, जबकि मतगणना 8 दिसंबर को होनी है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.