2 जुलाई को गोवा से मुंबई पहुंचेंगे शिंदे गुट के विधायक, राज्यपाल ने सरकार को दिया ये आदेश

राजभवन में 30 जून की शाम को एकनाथ शिंदे ने मुख्यमंत्री पद तथा देवेंद्र फडणवीस के उपमुख्यमंत्री पद के लिए शपथ ग्रहण की।

88

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को विशेष अधिवेशन में बहुमत साबित करने का आदेश दिया है। इसके लिए मुंबई में 2 और 3 जुलाई को राज्यपाल के आदेश पर विधानसभा का विशेष अधिवेशन आयोजित किया गया है। इसी अधिवेशन में विधानसभा के अध्यक्ष पद का भी चुनाव होगा।

राज्यपाल ने जारी किया आदेश पत्र
राजभवन में 30 जून की शाम को एकनाथ शिंदे ने मुख्यमंत्री पद तथा देवेंद्र फडणवीस के उपमुख्यमंत्री पद के लिए शपथ ग्रहण की। इसके बाद राज्यपाल ने विधानमंडल सचिवालय को 2 जुलाई से दो दिवसीय विशेष अधिवेशन बुलाए जाने का आदेश देते हुए पत्र भेजा। इस पत्र में विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव तथा मुख्यमंत्री को बहुमत साबित करने का आदेश जारी किया गया। हालांकि अभी तक विधानमंडल सचिवालय की ओर से इस संबंध में कार्यक्रम नहीं बनाया गया है।

2 जुलाई को मुंबई पहुंचेगे शिंदे गुट के विधायक
सूत्रों के अनुसार एकनाथ शिंदे समूह के विधायक इस समय गोवा के होटल में ठहरे हुए हैं। इन सभी विधायकों को 2 जुलाई को सुबह मुंबई लाया जाएगा।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.