बुद्धदेव भट्टाचार्य ने पद्म भूषण ठुकराया, गृह मंत्रालय ने अपनी सफाई में कही ये बात!

देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान में शामिल पद्म पुरस्कारों की घोषणा 25 जनवरी को की गई। इसमें पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेता बुद्धदेव भट्टाचार्य का नाम भी शामिल है।

78

पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य ने केन्द्र सरकार की ओर से दिए गए पद्म भूषण पुरस्कार को लेने से इनकार कर दिया है। वहीं, गृह मंत्रालय का कहना है कि इस संबंध में उनकी पत्नी को जानकारी दी गई थी और हो सकता है कि उनका अस्वीकार करना बाद में लिया गया राजनीतिक निर्णय हो।

सीताराम येचुरी दी जानकारी
देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान में शामिल पद्म पुरस्कारों की घोषणा 25 जनवरी को की गई। इसमें पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेता बुद्धदेव भट्टाचार्य का नाम भी शामिल है। उनकी पार्टी के नेता सीताराम येचुरी ने ट्वीट कर बताया कि उन्होंने पुरस्कार लेने से इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि वे पद्म भूषण पुरस्कार के बारे में नहीं जानते और किसी ने उन्हें इसके बारे में बताया नहीं। अगर उन्हें यह दिया गया है तो वह इसे अस्वीकार करते हैं।

गृह मंत्री का स्पष्टीकरण
गृह मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार पद्म पुरस्कार देने से पहले पुरस्कृत व्यक्ति को जानकारी दी जाती है। गृह सचिव अजय भल्ला ने उन्हें सम्मानित किए जाने की जानकारी देने के लिए उनके घर पर फोन किया था। तबीयत ठीक न होने के कारण उनकी पत्नी ने फोन रिसीव किया था। उन्हें पद्म पुरस्कार के बारे में सुबह ही जानकारी दे दी गई थी और शाम को पुरस्कारों की घोषणा की गई। इस बीच परिवार की ओर से पुरस्कार अस्वीकार किए जाने के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई। इस बात की संभावना है कि यह बाद में लिया गया राजनीतिक निर्णय हो।

ये भी पढ़ेंः पद्म पुरस्कारों की घोषणा: सीडीएस बिपिन रावत, कल्याण सिंह समेत चार को पद्म विभूषण… पढ़ें पूरी सूची

इन्हें भी मिला है यह सम्मान
बुद्धदेव भट्टाचार्य के अलावा कांग्रेस के नेता गुलाम नबी आजाद को भी यह सम्मान मिला है। कांग्रेस के ही एक नेता जयराम रमेश ने उन पर तंज कसते हुए भट्टाचार्य के पुरस्कार को अस्वीकार किए जाने को सही कदम बताया है। उन्होंने लिखा, ‘वह आजाद रहना चाहते हैं न कि गुलाम।’

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.