अंबिका सोनी ने ठुकराया पंजाब के मुख्यमंत्री बनने का ऑफर! कहा-‘इनको सीएम बनाओ’

चंडीगढ़ में पार्टी पर्यवेक्षक सभी विधायकों से राय ले रहे हैं। बताया जा रहा है कि सीएम के आलावा प्रदेश में दो डीसीएम यानी उपमुख्यमंत्री बनाए जाने पर भी विचार किया जा रहा है

98

कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद पंजाब में अगला सीएम कौन बनेगा, इस बात की चर्चा पंजाब की गली से देकर दिल्ली तक जारी है। इस बीच कई नाम सामने आ रहे हैं। इस बीच खबर आई है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री अंबिका सोनी को मुख्यमंत्री का ऑफर दिया गया था, लेकिन उन्होंने एक महत्वपूर्ण सुझाव के साथ इस ऑफर को ठुकरा दिया।

इनके नामों पर चर्चा
सीएम की दौड़ में सबसे आगे पंजाब इकाई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ के चलने की बात कही जा रही है। इनके साथ ही प्रदेश के नवनियुक्त पार्टी अध्यक्ष और कैप्टन के कट्टर विरोधी नवजोत सिंह सिद्धू के साथ ही पूर्व मंत्री सुखविंदर सिंह रंधावा, तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, ब्रह्म मोहिंद्रा, विजय इंदर सिंगला, पंजाब कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष कुलजीत सिंह नागरा आदि नामों की भी चर्चा है।

ये भी पढ़ेंः पंजाब में अगला कैप्टन चुनना कांग्रेस के लिए बड़ी चुनौती! रेस में इन नेताओं के नाम

अंबिका सोनी का सुझाव
मीडियाकर्मियों से बात करते हुए अंबिका सोनी ने माना कि उन्हें पंजाब के सीएम पद का ऑफर दिया गया था, लेकिन उन्होंने उस ऑफर को बड़े सम्मान के साथ ठुकरा दिया। इसके साथ ही उन्होंने पार्टी को यह सुझाव दिया कि पंजाब का मुख्यमंत्री कोई सिख ही होना चाहिए। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मेरा मानना है कि पंजाब का सीएम कोई सिख चेहरा ही होना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश में एक ही प्रदेश है जहां किसी सिख को सीएम बनाया जाता है।

सीएम के साथ दो डिप्टी सीएम पर भी चर्चा
इस बीच चंडीगढ़ में पर्यवेक्षक सभी विधायकों से राय ले रहे हैं। बताया जा रहा है कि सीएम के आलावा प्रदेश में दो डीसीएम यानी उपमुख्यमंत्री बनाए जाने पर भी विचार किया जा रहा है। हालांकि उपमुख्यमंत्री का फैसला मुख्यमंत्री के निर्णय के बाद ही होगा।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.