कैप्टन ने की अपनी पार्टी बनाने की घोषणा, विरोधियों को लिया आड़े हाथ

चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने अपनी नई पार्टी बनाने की घोषणा की। इस दौरान कैप्टन ने पंजाब में अपने कार्यकाल के साढ़े चार साल के कामों का हिसाब भी दिया।

90

पंजाब में 2022 में होने वाले चुनाव के मद्दे नजर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह भी अब पूरी तरह चुनावी समर में उतरने की तैयारी में जुट गए हैं। उन्होंने उम्मीद के अनुसार अपनी नई पार्टी बनाने की घोषणा कर दी है।

चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने अपनी नई पार्टी बनाने की घोषणा की। हालांकि अभी तक उन्होंने अपनी पार्टी का नाम नहीं बताया है। पार्टी के नाम के सवाल पूछने पर कैप्टन ने कहा कि समय आने पर इस बारे में जानकारी दी जाएगी।

पेश किया साढ़े साल का लेखाजोखा
प्रेस कॉन्फ्रेंस में कैप्टन ने पंजाब में अपने कार्यकाल के साढ़े चार साल के काम का हिसाब भी दिया। वे प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनावी घोषणा पत्र लेकर आए थे। कैप्टन ने दावा किया कि उन्होंने अधिकांश वादे पूरा कर दिए हैं। इस दौरान उन्होंने अपने विरोधियों पर जमकर निशाना साधा। पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने कार्यकाल के कामों का लेखाजोखा पेश करते समय एक डॉक्यूमेंट भी जारी किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि साढ़े चार सालों में, जब मैं पंजाब का सीएम था, हमने जो हासिल किया है, उसके सभी कागजात यहां दिए गए हैं। इस दौरान उन्होंने पिछले चुनाव के घोषणापत्र भी दिखाए।

ये भी पढ़ेंः “अमरिंदर सिंह मेरे सोलमेट हैं, लेकिन…!” अफेयर की चर्चा पर पाकिस्तानी पत्रकार की सफाई

विरोधियों पर साधा निशाना
विरोधियों पर निशाना साधते हुए कैप्टन ने कहा कि वे सुरक्षा उपायों को लेकर मेरा मजाक उड़ाते हैं। मेरी बेसिक ट्रेनिंग एक सैनिक की है। मैं 10 वर्षों तक आर्मी में रहा हूं। उसके बाद साढ़े नौ साल पंजाब का गृह मंत्री रहा। हमें समझना चाहिए कि हम पंजाब में बहुत मुश्किल दैर से गुजरे हैं। इसलिए हमें ऐसा कोई भी कदम नहीं उठाना चाहिए, जिससे प्रदेश में फिर से मुश्किल हालात पैदा हों।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.