इमरान खान की और बढ़ी परेशानी, इस मामले में भी केस दर्ज

तोशखाना मामले में की सुनवाई में शामिल होने पहुंचे पूर्व प्रधानमंत्री खान की पार्टी के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच घंटों संघर्ष हुआ था। भीड़ ने वाहनों के अलावा पुलिस चौकी फूंक दी।

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष और मुल्क के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी पार्टी के दर्जनभर से ज्यादा शीर्ष नेताओं के खिलाफ राजधानी की पुलिस ने आतंकवाद के आरोप में मामला दर्ज किया है। इस्लामाबाद के रमना थाने के एसएचओ मलिक राशिद अहमद ने इसकी पुष्टि की है।

मुल्क के प्रमुख अखबार डॉन ने अपनी वेबसाइट पर रविवार दोपहर बाद एसएचओ मलिक राशिद अहमद के हवाले से रपट प्रसारित की है। पुलिस अधिकारी ने कहा है कि काउंटर टेररिज्म डिपार्टमेंट में 18 मार्च को राजधानी में हुए बवाल के सिलसिले में इमरान और अन्य पीटीआई नेताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

ये भी पढ़ेंः क्या आईएसआई ने भेजा था अमृतपाल को? पुलिस मारते रही छापे, अब तक नहीं मिला

एसएचओ अहमद ने कहा है कि इस प्राथमिकी में पीटीआई नेताओं के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए गए हैं। प्राथमिकी में शनिवार को अदालत परिसर के बाहर कथित रूप से पुलिस अधिकारियों पर हमला करने                                                                                                                                                        और अराजकता की स्थिति पैदा करने का आरोप है। पीटीआई नेताओं के इस व्यवहार को आतंकवाद के रूप में निरूपित किया गया है।

उल्लेखनीय है कि तोशखाना मामले में की सुनवाई में शामिल होने पहुंचे पूर्व प्रधानमंत्री खान की पार्टी के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच घंटों संघर्ष हुआ था। भीड़ ने वाहनों के अलावा पुलिस चौकी फूंक दी। इस टकराव में 25 से अधिक पुलिस और अन्य अधिकारी घायल हो गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here