पूर्व मंत्री और भाजपा नेता विनोद तावड़े का बढ़ा कद! पार्टी में मिला इतना बड़ा पद

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री विनोद तावड़े को पार्टी ने महत्पूर्ण जिम्मेदारी दी है। उन्हें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का करीबी मान जाता है।

113

भारतीय जनता पार्टी में बहुत दिनों से हाशिये पर पड़े महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री विनोद तावड़े को एक बार फिर पार्टी ने महत्पूर्ण जिम्मेदारी दी है। उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है।

तावड़े के आलावा बिहार के ऋतुराज सिन्हा को राष्ट्रीय मंत्री, झारखंड की आशा लकड़ा को राष्ट्रीय मंत्री, पश्चिम बंगाल की भारती घोष और शहजाद पूनावाला को राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। 21 नवंबर को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा जारी ये नियुक्तियां तत्काल रुप से प्रभावी हो गई है

कौन हैं विनोद तावड़े?

  • तावड़े केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के करीबी मान जाते हैं।
  • इससे पहले वे राष्ट्रीय सचिव के पद पर कार्यरत थे।
  • उन्हें 16 अक्टूबर 2021 को हरियाणा नगर निगम चुनाव का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
  • इससे पहले देवेंद्र फडणवीस सरकार के कार्यकाल में वे महाराष्ट्र में शिक्षा व सांस्कृतिक मंत्री थे।
  • वे महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्ष के नेता भी रह चुके हैं।
  • वे महाराष्ट्र भाजपा के महासचिव और मुंबई के पार्टी अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
  • 8 वर्ष पहले उन्होंने संजय दत्त को पुणे की येरवदा जेल में रम और बीयर देने का आरोप लगाया था।

Join Our WhatsApp Community

Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.