कांग्रेस नेताओं का टाइम खराब, पंजाब में दूसरे बड़े नेता की गिरफ्तारी! ऐसा है प्रकरण

साधु सिंह धरमसोत कांग्रेस के दूसरे नेता हैं जिन्हें जेल की हवा खानी पड़ी है। उन्हें प्रिवेंशन ऑफ करप्शन ऐक्ट के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया है।

92

अब पंजाब के साधु सिंह धरमसोत को विजिलेंस ब्यूरो ने गिरफ्तार कर लिया है। उन पर वन विभाग में भ्रष्टाचार का आरोप है। राज्य की पिछली सरकार में वे वन मंत्री थे। साधु पंजाब कांग्रेस के दूसरे बड़े नेता हैं जिनकी गिरफ्तारी हुई है।

साधु सिंह धरमसोत को रात तीन बजे के लगभग अलमोह से गिरफ्तार किया गया है। उन सरकारी धन के गलत उपयोग का आरोप है। कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार में साधु सिंह मंत्री थे। जब कैप्टन अमरिंदर सिंह की मुख्यमंत्री पद से छुट्टी हुई उसी समय साधू सिंह को भी मंत्रिमंडल से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था।

ये भी पढ़ें  – महाराष्ट्र में निर्दलीय तय करेंगे ‘राज-सभा’, जानिये किसकी ओर है मतों का गणित

कांग्रेस के साधु पर गंभीर आरोप
साधु सिंह धरमसोत पर दलित छात्रवृत्ति में घपले का आरोप है, इसके साथ वन मंत्री रहते हुए उन पर पेड़ों की कटाई में पैसे लेने का आरोप रहा है। इसी के कारण वे मंत्रित्वकाल में विपक्ष के निशाने पर रहे। जब कैप्टन अमरिंदर सिंह के हाथ से सत्ता गई तो कांग्रेस ने अपने साधु से भी हाथ खींच लिया। वे पंजाब कांग्रेस के दूसरे बड़े नेता हैं जिनकी गिरफ्तारी हुई है। इसके पहले प्रदेशाध्यक्ष रहे नवजोत सिंह सिद्धू गैर इरादतन हत्या के प्रकरण में दोषी करार दिये जाने के बाद जेल की सजा काट रहे हैं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.