महाराष्ट्र की इस जेल से पांच कैदी फरार! जानिये, कितना खतरनाक हैं ‘वो’

नवापुर की जेल से फरार आरोपी काफी खतरनाक हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

108

महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले में स्थित नवापुर जेल की शौचालय की खिड़की तोड़कर पांच खतरनाक कैदी फरार हो गये। इनमें से एक कैदी को गुजरात पुलिस ने पकड़ लिया है, अन्य चार फरार कैदियों की तलाश जारी है।

नंदूरबार जिले के पुलिस अधीक्षक पीआर पाटिल के अनुसार नवापुर जेल से इरफान इब्राहिम पठान (उम्र 35), युसूफ आसिफ पठान (उम्र 22), गौखोन हनीफखाव पठान (उम्र 34), अकिलखोन इस्माइल खान पठान (22) और हैदर उर्फ इस्राइल इस्माइल पठान (20) सोमवार को फरार हो गए थे।

संगीन मामलों में शामिल थे आरोपी
ये पांचों कैदी डकैती सहित कई संगीन मामलों में शामिल थे और इन्हें काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने पकड़ा था। जेल से कैदियों के फरार होने की जानकारी सभी पुलिस स्टेशन को दी गई। इस घटना के बारे में गुजरात पुलिस को भी जानकारी दी गई, जिससे गुजरात पुलिस ने हैदर उर्फ इस्राइल इस्माइल पठान (20) को गिरफ्तार कर लिया। अन्य चार फरार कैदियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.