मुश्किल में भाजपा नेता मोहित कंबोज, इस मामले में एफआईआर दर्ज

भाजपा नेता मोहित कंबोज ने एक वीडियो जारी कर कहा कि मुंबई पुलिस ने मेरे खिलाफ केस दायर किया है।

73

भारतीय जनता पार्टी नेता मोहित कंबोज पर कथित रूप से कर्ज नहीं चुकाने का आरोप लगाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उनकी कंपनी ने 2011 से 2015 तक भारतीय ओवरसीज बैंक से 52 करोड़ रुपये का ऋण लिया था, लेकिन कंबोज पर ऋण के कारण बताए बिना उसे अन्य स्थानों उपयोग करने का आरोप है। इसे लेकर वित्तीय अपराध शाखा ने मामला दर्ज किया है।

मोहित कंबोज ने क्या कहाः
भाजपा नेता मोहित कंबोज ने एक वीडियो जारी कर कहा कि मुंबई पुलिस ने मेरे खिलाफ केस दायर किया है। एक पुरानी कंपनी जी 2017 को बंद कर दिया गया है। उसमें बैंकीय अव्यवस्था का आरोप लगाया गया है और अपराध दर्ज किया गया है। महाविकास आघाड़ी  सरकार इस तरह मेरी आवाज दबाने की कोशिश कर रही है। लेकिन वह इसमें सफल नहीं हो पाएगी। अगर ये काम नवाब मलिक या संजय राऊत का है, तो मैं उनके खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ूंगा। कंबोज ने अपने वीडियो में कहा कि वे डरते नहीं हैं।

Join Our WhatsApp Community

Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.