जानिये, गाजीपुर बॉर्डर पर क्यों भिड़े भाजपा कार्यकर्ता और किसान?

95

केंद्र सरकार के तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर पिछले 7 महीनों से भी ज्यादा समय से दिल्ली की कई सीमाओं समेत यूपी गेट पर प्रदर्शन कर रहे किसानों की भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट हो गई। 30 जून की सुबह गाजीपुर बॉर्डर पर किसान के आंदोलन स्थल पर भाजपा कार्यकर्ता पहुंच गए, जिसके बाद दोनों के बीच मारपीट होने लगी। इस मारपीट और हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई।

मिली जानकारी के अनुसार इस झड़प के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं की गाड़ी में तोड़फोड़ भी की गई। इस घटना के बाद गाजियाबाद के एसएसपी कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जाम लगा दिया। बताया जा रहा है कि किसानों द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं की गाड़ी में की गई तोड़फोड़ के विरोध में यह जाम लगाया गया।

क्या है मामला?
भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश मंत्री अमित वाल्मीकि का स्वागत करने के लिए पार्टी कार्यकर्ता दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर उनका इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान दिल्ली से गाजियाबाद वाली लेन पर वाहनों का काफिला जब किसानों के मंच के सामने पहुंचा तो किसानों की भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच कहासुनी होने लगी। इसके बाद विवाद बढ़ गया और दोनों में मारपीट होने लगी।

एक दूसरे पर आरोप
किसानों का कहना है कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें गालियां दीं, जबकि भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि किसानों ने उनके साथ अभद्रता की। भाजपा कार्यकर्ताओं का यह भी आरोप है कि किसानों ने नारेबाजी की और उनकी गाड़ियों में तोड़फोड़ की। इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज की गई है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.