Election Result 2022: गुजरात में भाजपा की वापसी, हिमाचल में कांग्रेस आगे

92

गुजरात विधानसभा चुनाव में इस बार भी भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया है। भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाती नजर आ रही है। दोपहर एक बजे तक के आंकड़ों के अनुसार भाजपा यहां 154 सीटों से आगे चल रही है। कांग्रेस की बात करें तो इस बार उसका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा, वह 20 सीटों से आगे चल रही है। वहीं आम आदमी पार्टी को इस चुनाव में फायदा हुआ है। आप पांच सीटों से आगे चल रही है। रुझानों से उत्साहित मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और राज्य के भाजपा अध्यक्ष सी.आर. पाटिल ने जश्न मनाया। भाजपा अब तक दो सीटों पर जीत हासिल कर चुकी है।

हिमाचल में आप का बुरा हाल
हिमाचल विधानसभा चुनाव की बात करें तो यहां कांग्रेस आगे चल रही है। वह पूर्ण बहुमत की ओर लगातार बढ़ रही है। दोपहर एक बजे तक के आंकड़ों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी 26 वोट के साथ आगे चल रही है। कांग्रेस 39 सीट के साथ बढ़त बनाए हुए है। वहीं, आम आदमी पार्टी का यहां अब तक खाता तक नहीं खुला। हिमाचल की नूरपुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रणवीर सिंह निक्का ने जीत दर्ज की है।

ये भी पढ़ें- बिहार के कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की बढ़त बरकरार

मैनपुरी में प्रचंड जीत की ओर डिंपल यादव
गुजरात और हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावों के साथ पांच राज्यों की छह विधानसभा व उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के नतीजे आज आ जाएंगे। हालांकि, कई जगह तो स्थिति स्पष्ट होती नजर आ रही है। उप चुनावों में बिहार में जनता दल (यूनाइटेड), छत्तीसगढ़ में कांग्रेस, ओडिशा में बीजू जनता दल, राजस्थान में कांग्रेस आगे चल रहे हैं। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में समाजवादी पार्टी का अब तक अच्छा प्रदर्शन रहा। सपा प्रत्‍याशी डिंपल यादव भाजपा के रघुराज शाक्‍य से काफी आगे चल रही हैं। दोपहर एक बजे तक आंकड़ों के मुताबिक डिंपल यादव 3,05,326 वोट के साथ बढ़त बनाए हुए हैं, वहीं भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य 1,71,391 के साथ आगे बढ़ रहे हैं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.