Election Result 2022: गुजरात में भाजपा की मजबूत स्थिति! हिमाचल के साथ जानें अन्य चुनावों का हाल

87

देश के राजनीतिक दलों के लिए आज का दिन बहुत खास है, क्योंकि गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के तनीजे आएंगे। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में मैनपुरी लोकसभा सीट सहित 5 राज्यों बिहार, छत्तीसगढ़, ओडिशा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश की विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों के नतीजे भी आज आएंगे। इसमें गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा के नतीजों को लेकर जहां लोगों में उत्साह है, वहीं उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट के परिणाम पर सभी की निगाहें टिकी हुई है। चुनावी नतीजों के बीच देश की पार्टियों में उत्साह और नर्वसता दोनों देखी जा रही हैं। जहां जिस पार्टी की सरकार बनती नजर आ रही है, वहां उस पार्टी के कार्यालय में उत्साह देखने को मिल रहा है।

गुजरात में यह है स्थिति
गुजरात विधानसभा चुनाव की बात करें तो यहां शुरुआती रुझानों में भाजपा आगे चल रही है। अब तक आए रुझानों के मुताबिक भापजा रिकॉर्ड सीटों से आगे चल रही है। अब तक भाजपा 156 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं, जामनगर उत्तर से क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा आगे चल रही हैं। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल घाटलोडिया में कुल 23,713 मतों से आगे चल रहे हैं। वहीं, कांग्रेस की बात करें तो इसका पिछली बार से भी खराब प्रदर्शन देखने को मिला रहा है, जबकि आप नौ सीटों के साथ आगे चल रही है।

ये भी पढ़ें- दिल्ली नगर निगम में आप को बहुमत लेकिन भाजपा का मेयर?

हिमाचल में भाजपा-कांग्रेस की कांटे की टक्कर
हिमाचल प्रदेश में इस बार सियासी इतिहास बदल सकता है। यहां एक बार फिर भाजपा की वापसी हो सकती है। अभी तक के रुझानों के मुताबिक भाजपा और कांग्रेस में कांटे की टक्कर चल रही है। हालांकि, भाजपा अभी भी बढ़त बनाए हुए है। शुरुआती रुझानों के मुताबिक भाजपा 34 सीटें तो वहीं कांग्रेस 31 सीटे से आगे चल रही है। इसके अलावा यहां पर आम आदमी पार्टी का अभी तक खाता नहीं खुला है। हिमाचल में आज 412 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा।

उत्तर प्रदेश का हाल
उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट की बात करें तो यहां पर सभी विधानसभा क्षेत्रों की पहले राउंड की गिनती के बाद डिंपल यादव जीत की ओर बढ़ती दिख रही हैं। डिंपल यादव अब तक कुल 50,000 वोटों से आगे चल रही हैं। वहीं, रामपुर में सपा प्रत्याशी आमिस रजा बढ़त बनाए हुए हैं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.