कर्नाटक में राष्ट्रवाद बनाम राष्ट्र द्रोहियों के बीच चुनाव, कमल पटेल का कांग्रेस पर वार

मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि कांग्रेस ने राष्ट्र विरोधी काम करने वाले संगठन से राष्ट्रवादी संगठन की तुलना की है। इसका खामियाजा कांग्रेस को कर्नाटक में भुगतना पड़ेगा।

221

मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने कर्नाटक में कांग्रेस के घोषणा पत्र में बजरंग दल संगठन रोक लगाने के वादे को लेकर कांग्रेस पर पलटवार किया है। कृषि मंत्री ने गुरुवार को जबलपुर में मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि कांग्रेस ने राष्ट्र विरोधी काम करने वाले संगठन से राष्ट्रवादी संगठन की तुलना की है। इसका खामियाजा कांग्रेस को कर्नाटक में भुगतना पड़ेगा।

कांग्रेस की तुष्टिकरण की नीति
मंत्री कमल पटेल ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कि कहा कि कर्नाटक चुनाव में राष्ट्रभक्त, राम भक्त, हनुमान भक्त कांग्रेस को वोट नहीं देगा। कांग्रेस की तुष्टिकरण की नीति के कारण ही आज देश में उनके दल की क्या स्थिति है, यह सर्वविदित है।

ये भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट में बंद हुआ महिला पहलवानों का मामला, कोर्ट ने कहा- अब निचली अदालत में जाएं

आतंकवादियों पर कार्रवाई पर पेट में दर्द क्यों?
मंत्री पटेल ने कहा कि कश्मीर में जब देश भक्तों, कश्मीरी पंडितों, हिंदुओं को भगाया गया, तब कांग्रेस ने एक शब्द भी नहीं बोला, विरोध भी नहीं किया। लेकिन, जब देश में हत्यारों, आतंकवादियों, अलगावादियों पर कार्रवाई होती है, तो इनके पेट में दर्द होता है, घड़ियाली आंसू बहाते हैं। इससे देश की जनता समझ गई है कि कांग्रेस का हाथ किसके साथ है। इसलिए कर्नाटक में राष्ट्रवाद बनाम राष्ट्र द्रोहियों के बीच चुनाव हो रहा है, जिसमें राष्ट्रवाद की जीत होगी।

ये भी देखें- दोस्ती मीठी बातें, कर देता था ऐसा खतरनाक काम

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.