महाराष्ट्रः शिंदे -फडणवीस सरकार को लेकर राणे ने किया ये दावा

नारायण राणे ने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे पर तंज कसते हुए कहा कि महाराष्ट्र के इतिहास में अब तक किसी को भी इस तरह अपमानित होने के बाद मुख्यमंत्री पद से हटना नहीं पड़ा है।

114

केंद्रीय मंत्री नारायण राण ने कहा है कि महाराष्ट्र में शिंदे-फडणवीस की स्थाई सरकार चल रही है, इसलिए राज्य अब विकास की ओर अग्रसर है। राणे ने यह बात 31अगस्त को मुंबई स्थित आवास पर भगवान गणेश की मूर्ति की प्रतिस्थापना के बाद कही।

उद्धव ठाकरे के लिए कही ये बात
नारायण राणे ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मंत्रालय ही नहीं जाते थे, इसलिए राज्य का विकास अटका हुआ था। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अपने दम पर मुख्यमंत्री बने हैं। उन्होंने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे पर तंज कसते हुए कहा कि महाराष्ट्र के इतिहास में अब तक किसी को भी इस तरह अपमानित होने के बाद मुख्यमंत्री पद से हटना नहीं पड़ा है। अपने पूरे कार्यकाल में उद्धव ठाकरे केवल तीन घंटे के लिए मंत्रालय गए। उन्होंने महाराष्ट्र और मराठी लोगों के लिए कुछ नहीं किया है।

पिछले ढाई साल से संकट मे था महाराष्ट्रः राणे
राणे ने कहा कि महाराष्ट्र पर आ रही बाधा को हटा दिया गया है। महाराष्ट्र पिछले ढाई साल से संकट में था, लेकिन अब ऐसा नहीं है। यह सरकार अच्छा काम कर रही है। राणे ने कहा कि उन्होंने आज भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की। भगवान गणेश ने उन्हें बहुत कुछ दिया है इसलिए आज उन्होंने भगवान गणेश से मांगा कि मेरे अंदर की मानवता खत्म न होने पाए। उन्होंने कहा कि राज्य का सर्वांगीण विकास हो यही उनकी इच्छा है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.