शिवसेना संघर्ष: एकनाथ के ‘भरत’, ‘प्रभु’ की छुट्टी!

विधानसभा में शिवसेना संसदीय दल पर आधिपत्य को लेकर संघर्ष शुरू हो गया है।

98

शिवसेना में जारी अंतर्कलह के बीच 46 विधायकों को अपने साथ लेकर अलग हुए एकनाथ शिंदे ने अब शिवसेना के मुख्य प्रतोद पद से सुनील प्रभु की छुट्टी कर दी है। प्रभु ने सभी विधायकों की बुधवार शाम 5 बजे बैठक बुलाई थी। जिसे एकनाथ शिंदे ने खारिज करते हुए मुख्य प्रतोद के स्थान पर भरत गोगावले की नियुक्ति कर दी है।

एकनाथ शिंदे ने एक द्वीट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि, विधानसभा में शिवसेना के मुख्य प्रतोद पद पर भरत गोगावले की नियुक्ति की गई है। इस स्थिति में सुनील प्रभु द्वारा आज की बैठक के संदर्भ में जारी आदेश अवैध है।

ये भी पढ़ें  – ठाकरे ‘शाही’ ही हुई अस्वीकार!

शिवसेना किसकी?
एकनाथ शिंदे ने एक पत्र विधान सभा के उपाध्यक्ष नरहरि जिरवल को एक पत्र भी लिखा है, ऐसी जानकारी सामने आ रही है। जिसमें सुनील प्रभु के स्थान पर भरत गोगावले की नियुक्ति की सूचना दी गई है। इस परिस्थिति को देखते हुए यह माना जा रहा है कि, अब शिवसेना पर किसकी अधिकार इसकी लड़ाई शुरू हो गई है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.