भरे सदन में फडणवीस बोले, हां ये सत्ता ‘ईडी’ की है! जानिये क्या है इसके पीछे की बात

युति शासनकाल के बहुमत प्राप्त करने पर विधान सभा में धन्यवाद प्रस्ताव था। जिसमें सभी दलों के नेताओं ने मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं दी।

64

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सरकार के अभिनंदन प्रस्ताव में उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने खुले रूप से कहा कि, वर्तमान की सरकार ईडी सरकार है। लेकिन इसका अर्थ भी उन्होंने समझाया कि, एकनाथ देवेंद्र (Eknath Devendra)। इसके साथ ही फडणवीस ने मुख्यमंत्री के निजी जीवन और राजनीतिक जीवन को उल्लेखित किया। उपमुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि, उन पर बहुत छींटाकशी होती रही है, अब वे इन सबका उत्तर देंगे।

देवेंद्र फडणवीस ने अपने उस उद्बोधन को सोमवार को स्पष्ट किया, महाविकास आघाड़ी की सत्ता जाने के बाद मैंने कहा था कि,’मी पुन्हा येईल’ (मैं फिर आउंगा), इस पर मुझ पर बहुत टिप्पणियां हुई। लेकिन मुझे पर पता था वह अनैसर्गिक गठबंधन था। इसलिए अब मैं आया हूं और अकेले ही नहीं आया हूं, बल्कि इनको साथ ही लेकर आया हूं। लोग कह रहे हैं यह सरकार ईडी की है, तो हां! यह सरकार ईडी की है ही इसका अर्थ है एकनाथ देवेंद्र (Eknath Devendra)।

ये भी पढ़ें – महाराष्ट्र में ‘युति’ रिटर्न्स, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के विश्वास मत में जानिये किसे मिला कितना मत?

मिला 24*7 मुख्यमंत्री
उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि, राज्य को लंबे काल के बाद 24*7 कार्य करनेवाला मुख्यमंत्री मिला है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे 72 घंटे लगातार कार्य करते रहे हैं। कोल्हापुर हो या कोकण की त्रासदी, सभी स्थानों पर एकनाथ शिंदे ने अखंड सेवा की। मुख्यमंत्री के रूप में ऐसे शिवसैनिक के बैठने से सभी को न्याय मिलेगा।

टिंगल करनेवालों को छोड़ुंगा नहीं
उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि, मैंने एक कविता का उल्लेख किया था कि, मी पुन्हा येईन, इस पर मेरा टिंगल उड़ाया गया। बहुत टिका टिप्पड़ियां की गई, मजाक उड़ाया गया। परंतु, अब मैं छोड़ुंगा नहीं। मुझ पर टिंगल करनेवालों को मैं माफ करके कार्रवाई करुंगा।

सत्ता साध्य नहीं है बल्कि साधन
कुछ लोगों को लगता था कि, हम सत्ता के लिए झगड़ रहे हैं। विधायकों की अधिक संख्या होने के बाद भी हमें विरोधी पक्ष में बैठना पड़ा। परंतु, हम उससे कभी भी विचलित नहीं हुए। ऐसा इसिलए क्योंकि, सत्ता हमारे लिए साध्य नहीं मात्र साधन है। जन सामान्य के जीवन में सामाजिक और आर्थिक बदलाव लाने के लिए हमें सत्ता चाहिए थी।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.