द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति का उम्मीदवार बनाए जाने पर मुख्यमंत्री चौहान ने दी बधाई, कही ये बात

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की ओर से राष्ट्रपति पद के लिए द्रौपदी मुर्मू के नाम की घोषिणा पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें बधाई दी है।

100

भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की ओर से राष्ट्रपति पद के लिए द्रौपदी मुर्मू के नाम की घोषिणा पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें बधाई दी है। उन्होंने कहा कि द्रौपदी मुर्मू देश के लिए एक अद्वितीय एवं योग्य राष्ट्रपति सिद्ध होंगी।

मुख्यमंत्री चौहान ने ट्वीट के माध्यम से कहा कि द्रौपदी मुर्मू जी को एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद का उम्मदीवार घोषित करने का निर्णय अभूतपूर्व और अभिनंदनीय है। महिला सशक्तिकरण के पर्याय के साथ जनजातीय समाज का वे सशक्त चेहरा हैं। इनका संपूर्ण जीवन शिक्षा की उन्नति और जनजातीय वर्ग व गरीबों के कल्याण हेतु समर्पित रहा है।

उन्होंने कहा कि द्रौपदी मुर्मू जी के पास जनसेवा के साथ अत्यंत समृद्ध प्रशासनिक अनुभव भी है। इनका कार्यकाल भी उत्कृष्ट और अनुकरणीय रहा है। मुझे विश्वास है कि ये हम सबके प्राणों से प्यारे भारत के लिए एक अद्वितीय और योग्य राष्ट्रपति सिद्ध होंगी।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.