त्रिपुरा में बदले गए ‘देब’, माणिक साहा नए मुख्यमंत्री!

109

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। वे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश में पहले मुख्यमंत्री थे। नए मुख्यमंत्री के रूप में माणिक साहा के नाम का अनुमोदन हुआ है। शनिवार सायंकाल को हुई पार्टी विधायक दल की बैठक में माणिक साहा को विधायक दल का नेता चुन लिया गया।

राज्य में 2023 में विधानसभा चुनाव होने हैं। भाजपा उसके पहले नए मुख्यमंत्री के साथ चुनाव में उतरना चाहती है। उसका यह पैटर्न गुजरात में सफल भी रहा है। जब जनता के आक्रोश को कम करने के लिए भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने मुख्यमंत्री विजय रुपाणी के पूरे मंत्रिमंडल को बदल दिया था।

देब ने गुरुवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा से भेंट की थी। उस भेंट के बाद बिप्लब देब ने कहा था कि, पार्टी चाहती है कि, मैं संगठन को सुदृढ़ करूं, वे लंबे काल तक यहां भारतीय जनता पार्टी की सरकार चाहते हैं। ऐसे समय में यदि मेरे जैसा व्यक्ति संगठन के लिए कार्य करता है तो उस उद्देश्य की पूर्ति में सहायता मिलेगी।

 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.