दिवाली गिफ्ट! पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता, जानें, कहां कितनी कम हुई कीमत

3 नवंबर को केंद्र ने उत्पाद शुल्क कम करने की घोषणा कर दी। उसके बाद पेट्रोल 10 रुपए और डीजल 5 रुपए सस्ता हो गया है।

82

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से दिवाली पर राहत मिली है। केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल के उत्पाद शुल्क कम करने के बाद कई राज्य की सरकारों ने अपने टैक्स कम कर दिए हैं। इस कारण लोगों को काफी राहत मिल रही है। घटी हुई कीमतें 4 नवंबर से लागू हो गई हैं। दिवाली के अवसर पर देश के लोगों के लिए इसे सरकार का उपहार माना जा रहा है।

3 नवंबर को केंद्र ने उत्पाद शुल्क कम करने की घोषणा कर दी। उसके बाद पेट्रोल 10 रुपए और डीजल 5 रुपए सस्ता हो गया है।

इन प्रदेशों ने कम किए टैक्स
केंद्र सरकार के बाद उत्तर प्रदेश और बिहार समेत, कर्नाटक, गोवा, त्रिपुरा और असम की सरकारों ने भी अपने करों में कटौती कर दी। उसके बाद कई प्रदेशों में दोनों ईंधनों की कीमत में 12-12 रुपए की कमी हो गई है। कई राज्यों ने पेट्रोल और डीजल पर करों में 7-7 रुपए की कमी कर दी है। इससे डीजल की कीमत में 17 और पेट्रोल की कीमत में 12 रुपए की कमी आ गई है। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के वैट कम करने के बाद वहां पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 12-12 रुपए की कमी आ गई है।

बिहार में इतना सस्ता हुआ ईंधन
बिहार में नीतीश कुमार ने लोगों को दिवाली का उपहार देने की तैयारी कर ली है। सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर वैट कम करने की घोषणा की है। इससे वहां पेट्रोल पर 1 रुपया 30 पैसे और डीजल पर 1 रुपया 90 पैसे की राहत मिलेगी। केंद्र सरकार के साथ मिलाकर यहां लोगों को पेट्रोल 6 रुपए 30 पैसे और डीजल 11 रुपए 90 पैसे सस्ता मिलेगा।

हिमाचल प्रदेश में जारी होगी अधिसूचना
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी ईंधन पर वैट करने के लिए अधिसूचना जारी करने की घोषणा की है। उन्होंने ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी है।

Join Our WhatsApp Community

Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.