भारत जोड़ो यात्रा: चाय-पानी के लिए ऐसी हुई खींचतान कि गिर पड़े ‘दिग्गी’ राजा

मध्य प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा के संयोजक के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसकी, वजह से सबका ध्यान उनकी ओर खिंचा चला गया। हालांकि, बाद में दिग्गी राजा को संभाल लिया गया औक

119

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा इस समय मध्य प्रदेश में चल रही है। इस यात्रा में कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी शामिल हुए। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान उनके साथ कुछ ऐसा हुआ जिसकी वजह से सबका ध्यान उनकी ओर खिंचा चला गया। दरअसल, कांग्रेस के दिग्गज नेता ‘दिग्गी’ चाय के चक्कर में गिर गए। जिसके बाद वहां पर मौजूद उनके कार्यकर्ताओं ने उन्हें तुरंत उठाया। गनीमत यह रही की इस दौरान उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई।

ये भी पढ़ें- कांग्रेस को एक और झटका, तेलंगाना का ये कद्दावर नेता ने थामा कमल

राहुल की भारत जोड़ो यात्रा अभी भोपाल में
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा इस समय भोपाल में है, जिसका शनिवार को चौथा दिन है। वहां चाय-ब्रेक के दौरान मौजूद लोगों में धक्कामुक्की हो गई। बता दें कि शनिवार को इस यात्रा में प्रियंका गांधी नहीं रहेंगी। इस विषय में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने बताया कि प्रियंका गांधी दिल्ली लौट गई हैं। वह राजस्थान में यात्रा में शामिल होंगी। भारत जोड़ो यात्रा का 78वां दिन है, जिसमें अब तक 7 राज्यों के 34 जिले में यात्रा भ्रमण कर चुकी है। राहुल गांधी महाराष्ट्र से निकलने के बाद मध्य प्रदेश में अपनी यात्रा आगे बढ़ाने की बीच गुजरात में भी जाकर आए हैं। वहां उन्होंने चुनावी रैलियों को संबोधित किया था।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.