केजरीवाल भी राम भरोसे, दिल्ली में रामराज्य लाएंगे ये दस सिद्धांत!

जय श्रीराम के नारे, चंडी पाठ से चुनावी वातावरण गरमा गया है। इसी सरगर्मी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी सम्मिलित हो गए हैं। उन्होंने भी रामराज्य के दस सिद्धातों के अनुरूप सरकार चलाने की हामी भरी है।

123

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि वे हनुमान जी के भक्त हैं। हनुमान जी के परम पूज्य हैं प्रभु राम। इसलिए वे मेरे भी और हम सबके आराध्य हैं। वे अयोध्या के राजा थे और उनके काल में सबकुछ अच्छा चल रहा था। उन्होंने ये दावा भी किया कि उनकी सरकार राज्य में राम राज्य के दस आदर्शो को अपना रही है।

23 फरवरी 2020 को दिल्ली दंगों में आम आदमी पार्टी के पार्षद ताहिर हुसैन के शामिल होने की जानकारी सामने आने के बाद हिंदू समुदाय में भारी असंतोष फैल गया था। इस पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की भूमिका भी संदेह के घेरे में देखी जाने लगी। उन पर हिंदू विरोधी और मुस्लिम तुष्टीकरण की राजनीति खेलने का आरोप लगने लगा था।
इस मुद्दे पर अरविंद केजरीवाल ने कुछ कहा नहीं लेकिन, 14 नवंबर, 2020 को अक्षरधाम मंदिर में सार्वजनिक लक्ष्मी पूजन कार्यक्रम में हिस्सा लेकर उन्होंने एक संदेश जरूर दिया था। अब विधान सभा सत्र में रामराज्य के दस बिंदुओं को सरकार में अपनाए जाने की बात कहकर एक बार फिर अरविंद केजरीवाल ने हिंदुओं की ओर अपना रुझान जताया है। इसके लिए उन्होंने दस बिंदु बताए हैं जिसे अपनाकर वे अयोध्या में रामराज्य लाने का प्रयत्न कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें – नेता, अभिनेता, पायल, लॉकेट….ये हैं बंगाल में भाजपा के स्टार प्रचारक

  • कोई भी भूखे पेट न सोए
  • बच्चों को अच्छी शिक्षा
  • राज्य के हर नागरिक को स्वास्थ्य सुविधा
  • नि:शुल्क बिजली सुविधा
  • नि:शुल्क पानी
  • सभी के लिए रोजगार
  • बेघरों को मकान
  • महिलाओं को सुरक्षा
  • बुजुर्गों को सम्मान
  • सभी को समान अधिकार

ये भी पढ़ें – चीन की महामारी, भारत की दवा…. इन राष्ट्राध्यक्षों ने भी जताया विश्वास!

दिल्ली विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के अंतर्गत चर्चा चल रही थी। इसमें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने सरकार में रामराज्य की परिकल्पना का खुलासा किया। उन्होंने अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के बाद प्रदेश के बुजुर्गों को नि:शुल्क दर्शन कराने के लिए ले जाने की बात भी कही।

Join Our WhatsApp Community

Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.