सत्येन्द्र जैन की विधानसभा के तीन वार्डों में आप या भाजपा? जानिये, किसकी हुई जीत

हवाला मामले में दिल्ली सरकार में मंत्री सत्येंद्र जैन को 30 मई को गिरफ्तार किया गया था। सत्येंद्र जैन के हाल ही में तिहाड़ जेल से जुड़े कुछ वीडियो सामने आए थे।

118

आम आदमी पार्टी (आप) निगम चुनाव के दौरान दिल्ली सरकार में मंत्री सत्येंद्र जैन को लेकर लगातार निशाने पर रही है। आज दिल्ली नगर निगम के नतीजों में भी इसकी झलक दिखाई दे रही है। सत्येंद्र जैन की विधानसभा शकूर बस्ती से आम आदमी पार्टी तीन वार्डों में भाजपा से हार गई है।

दिल्ली नगर निगम के नतीजों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी शकूर बस्ती में आने वाले सरस्वती विहार, पश्चिम विहार और रानी बाग वार्डों में जीती है। सरस्वती विहार से शिखा भारद्वाज, पश्चिम विहार से विनीत वोहरा और रानी बाग से ज्योति अग्रवाल ने जीत दर्ज की है। इन तीनों सीटों पर क्रमशः आम आदमी पार्टी की उर्मिला गुप्ता 3150, शालू दुग्गल 2044 और मिथिलेश पाठक 1387 मतों से हारे हैं।

यह है मामला
हवाला मामले में दिल्ली सरकार में मंत्री सत्येंद्र जैन को 30 मई को गिरफ्तार किया गया था। सत्येंद्र जैन के हाल ही में तिहाड़ जेल से जुड़े कुछ वीडियो सामने आए थे। इन्हें देखते हुए विपक्ष लगातार आम आदमी पार्टी को निशाने पर ले रहा था। इन वीडियो में जैन जेल में रहकर सुविधाओं का लाभ उठाते देखे जा सकते थे।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.