Delhi Assembly Polls: वोटर लिस्ट से गायब नामों पर दिल्ली में राजनीती तेज, जानें भाजपा ने क्या कहा

आप समर्थकों के वोट कटवा रही है भाजपा केजरीवाल का आरोप। केजरीवाल ने रोहिंग्या और बांग्लादेशियो नाम वोटर लिस्ट में जोड़ें भाजपा का पलटवार।

150

Delhi Assembly Polls: अगले साल होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Elections) के लिए वोटर लिस्ट (Voter List) से नाम गायब होने का मामला आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) और भाजपा (BJP) के बीच तूल पकड़ता जा रहा है।

आप समर्थकों के वोट कटवा रही है भाजपा केजरीवाल का आरोप। केजरीवाल ने रोहिंग्या और बांग्लादेशियो नाम वोटर लिस्ट में जोड़ें भाजपा का पलटवार। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कहना है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के मतदाताओं के वोटर लिस्ट से नाम गायब हो रहे हैं। ‌ केजरीवाल ने चुनाव आयोग की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए हैं।

यह भी पढ़ें- Maharashtra: MVA में फूट, कांग्रेस- उबाठा का कलह आई सामने !

भाजपा का पलटवार
भाजपा का कहना है की अरविंद केजरीवाल दिल्ली में हार के डर से बहाने बनाने लगे हैं। ‌ दिल्ली के असल मुद्दों से ध्यान बांटने की कोशिश कर रहे हैं। सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार ने पिछले 10 वर्ष से रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों के फर्जी वोट बनवाए हैं। अरविंद केजरीवाल को इनका नाम वोटर लिस्ट से बाहर होने का डर सता रहा है।

यह भी पढ़ें- Punjab Politics: पंजाब में बिगड़ी कानून- व्यवस्था, निशाने पर आप की भगवंत मान सरकार

चुनाव आयोग ने बताई सच्चाई
दिल्ली चुनाव आयोग का कहना है कि शाहदरा विधानसभा क्षेत्र में 29 अक्टूबर से अब तक केवल 494 फॉर्म 7 ही मिले हैं। ऐसे में आम आदमी पार्टी का आरोप गलत है कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने 11,0180 फार्म 7 भरकर वोटर लिस्ट से नाम कटवा दिए हैं। इन तथ्यों में कोई सच्चाई नहीं है।

यह वीडियो भी देखें-

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.