भाजपा में शामिल होंगे क्रिकेटर हरभजन सिंह! जानिये, इस खबर में है कितना दम

हरभजन सिंह जल्द ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं। वे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का हिस्सा होंगे। उनको आईपीएल 2022 की प्रमुख फ्रेंचाइजी में से एक के सहयोगी स्टाफ के सदस्य के रूप में नियुक्त किया जाएगा। 

93

पंजाब में 2022 में चुनाव होने हैं। इसकी तैयारी सभी पार्टियां कर रही है। इस बीच खबर है कि क्रिकेटर हरभजन सिंह भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे। इस बात की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है।

दरअसल, एक मीडिया आउटलेट ने सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि पंजाब चुनाव से पहले हरभजन सिंह और युवराज सिंह भाजपा में शामिल हो सकते हैं। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए हरभजन ने ट्वीट कर खबर को फर्जी बताया। हालांकि अभी तक युवराज की तरफ से कोई जवाब नहीं आया है।

इस बात की चर्चा
हरभजन सिंह जल्द ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं। वे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का हिस्सा होंगे। उनको आईपीएल 2022 की प्रमुख फ्रेंचाइजी में से एक के सहयोगी स्टाफ के सदस्य के रूप में नियुक्त किया जाएगा।

ये भी पढ़ेः “1971 में हमने चटाई थी धूल, अब आतंकवाद…!” स्वर्णिम विजय पर्व पर पाकिस्तान को कड़ा संदेश

करिअर
हरभजन सिंह ने भारत के लिए 103 टेस्ट खेले हैं। उन्होंने 417 विकेट लिए। भज्जी नाम से मशहूर इस खिलाड़ी ने 236 वनडे में 269 विकेट लिए हैं। उन्होंने T20 में भारत के लिए 28 मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने 25 विकेट लिए हैं। उन्हें क्रिकेट जगत में भज्जी के साथ ही टर्मीनेटर के नाम से भी जाना जाता है।

Join Our WhatsApp Community

Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.