मांडविया ने सुक्खू सरकार को चेताया, इस पर न करें राजनीति

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि कल्याणकारी राज्य की परिकल्पना भाजपा करती है, जबकि अन्य दलों के लिए देश के बजाय सत्ता सर्वोपरी होती है।

100

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लिए देश सर्वोपरी है, जबकि अन्य दलों का मकसद सिर्फ सत्ता हथियाना है। मंडी में द्रंग विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए मनसुख मांडविया ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनावों प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों में मंडी संसदीय सीट को सबसे अधिक मतों से जीतेंगे और एक कमल के रूप में मोदी जी को सौंपेंगे।

गरीबों के हितों पर नहीं होनी चाहिए राजनीति 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार को चेताते हुए कहा कि केंद्र की आयुष्मान भारत योजना पर राजनीति न करें। उन्होंने कहा कि ऐसा आभास हो रहा है कि राज्य सरकार आयुष्मान भारत योजना को ठंडे बस्ते में डालने जा रही है। उन्होंने कहा कि गरीब लोगों के हितों पर राजनीति नहीं की जानी चाहिए।

ये भी पढ़ें- त्रिपुरा भाजपा के उन 48 में मुख्यमंत्री का नाम नहीं

सत्ता नहीं, जनता के लिए जिम्मेदारी निभाना प्रमुख
भाजपा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मांडविया ने कहा कि कल्याणकारी राज्य की परिकल्पना भाजपा करती है, जबकि अन्य दलों के लिए देश के बजाय सत्ता सर्वोपरी होती है। उन्होंने कहा कि लालबहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक के लिए 15 करोड़ की व्यवस्था इसलिए की गई है कि इसमें मंडी जिला के लोगों का हित है। हालांकि, यह कार्य प्रदेश सरकार का था, लेकिन यहां के लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए केंद्र की ओर से इस पैसे की व्यवस्था की गई है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.