पुणे में भाजपा-शिवसेना में संग्राम! संजय राउत ‘टारगेट’

भाजपा के पुणे शहर अध्यक्ष जगदीश मुलिक ने संजय राउत के खिलाफ डेक्कन थाने में शिकायत दर्ज कराई है और उनकी गिरफ्तारी की मांग की है, लेकिन पुलिस ने संज्ञान नहीं लिया।

147

 भारतीय जनता पार्टी ने शिवसेना सांसद संजय राउत को चेतावनी दी है कि उन्होंने पुणे में पैर रखा तो वे वापस नहीं जा पाएंगे। उसके बाद अब उन्हें शिवसेना ने चुनौती दी है। शिवसेना ने कहा है कि संजय राउत गणेशोत्सव में पुणे आ रहे हैं, उन्हें रोककर दिखाओ, हम शिवसेना स्टाइल में जवाब देंगे। इस तरह की चेतावनी के बाद महानगरपालिका चुनाव की पृष्ठभूमि में पुणे जंग का मैदान बन सकता है।

जुबानी जंग जारी
फिलहाल शिवसेना नेता संजय राउत और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील के बीच जुबानी जंग चल रही है। चंद्रकांत पाटील ने परोक्ष रूप से मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की आलोचना करते हुए कहा, ” पीठ में खंजर घोंपने वाली राज्य सरकार का एक और चेहरा सामने आया है।” उसके बाद शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा, ”हम आपका कब्र  खोदने जा रहे हैं।” चंद्रकांत पाटील राउत के इस बयान पर भड़का गए हैं। उन्होंने मांग की है कि राउत को उसी तरह गिरफ्तार किया जाना चाहिए,जिस तरह से नारायण राणे को गिरफ्तार किया गया था।

ये भी पढ़ेंः तो क्या गिरफ्तार होंगे परमबीर सिंह?

गणेशोत्सव पर पुणे आएंगे संजय राउत
भाजपा के पुणे शहर अध्यक्ष जगदीश मुलिक ने संजय राउत के खिलाफ डेक्कन थाने में शिकायत दर्ज कराई है और उनकी गिरफ्तारी की मांग की है, लेकिन पुलिस ने संज्ञान नहीं लिया। इसलिए मुलिक ने चेतावनी दी है, ”अगर संजय राउत को गिरफ्तार नहीं किया गया तो उनको पुणे में पैर नहीं रखने नहीं दिया जाएगा।” शिवसेना ने इसका जवाब दिया है, ‘संजय राउत पुणे में गणेशोत्सव के लिए आ रहे हैं। उन्हें रोका तो हम शिवसेना स्टाइल में जवाब देंगे।’

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.