कर्नाटक विधानसभा चुनाव: भाजपा से खिसकी सत्ता, जानें परिणाम और रुझान

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है। चुनाव आयोग ने सभी 224 सीटों के रुझान जारी कर दिए हैं। कांग्रेस बहुमत के आंकड़े 113 सीट को पीछे छोड़ दिया है।

290

कर्नाटक विधानसभा चुनाव (Karnataka Assembly Elections) के लिए संपन्न हुए मतदान के बाद 13 मई सुबह आठ बजे से मतगणना (Vote Counting) जारी है। चुनाव आयोग (Election Commission) के मुताबिक, सुबह करीब 12 बजे तक कांग्रेस (Congress) 128 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। जबकि भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) 68 सीटों पर आगे चल रही है। जनता दल सेक्युलर (Janata Dal Secular) 22 सीटों, कल्याण राज प्रगति पक्ष और सर्वोदय कर्नाटक पक्ष एक-एक सीट पर आगे है।

शुरुआती रुझानों में कांग्रेस पार्टी अपनी प्रतिद्वंदी भारतीय जनता पार्टी से काफी आगे चल रही है, जिससे कांग्रेस मुख्यालय में उत्साह का वातावरण है। कांग्रेस के तमाम नेता अपनी जीत का दावा कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- कर्नाटक विधानसभा चुनाव: 36 केंद्रों पर मतगणना शुरू

कांग्रेस की जीत तय है: मुख्यमंत्री भूपेश
दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में उत्साह का माहौल है। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नेता पार्टी दफ्तर में मौजूद हैं। मतगणना के शुरुआती रुझान पर प्रतिक्रिया देते हुए छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस कर्नाटक में सरकार बनाने जा रही है। कांग्रेस की जीत तय है।

भाजपा की हार प्रधानमंत्री मोदी की हार: खेड़ा
वहीं कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता पवन खेड़ा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि कर्नाटक में भाजपा की हार प्रधानमंत्री मोदी की हार है। क्योंकि कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी को ही चेहरा बनाया था।

कर्नाटक में 73.19 फीसदी मतदान दर्ज
राज्यभर के 36 केंद्रों में मतगणना से रुझान आ गए हैं, चुनाव अधिकारियों को परिणाम के बारे में एक स्पष्ट तस्वीर दोपहर तक सामने आने की उम्मीद है। राज्य में 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए 10 मई को चुनाव में 73.19 प्रतिशत का ‘रिकॉर्ड’ मतदान दर्ज किया गया था।

देखें यह वीडियो- हत्याओं के नाम ऐसे फंसाए गए हिंदू

Join Our WhatsApp Community

Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.