राहुल गांधी हैं कि मानते नहीं, ‘इस बात’ के लिए फिर विरोधियों के निशाने पर!

कांग्रेस नेता राहुल गांधी नव वर्ष की छुट्टी मनाने विदेश चले गए हैं। पांच राज्यों में होने वाले चुनावों के मद्दे नजर उनके विदेश जाने पर चर्चा गरम हो गई है।

88

उत्तर प्रदेश समेत देश के पांच राज्यों में चुनाव सिर पर है। ऐसे में देश की सभी महत्वपूर्ण पार्टियां जोर-शोर से तैयारी में जुटी हैं। लेकिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपने आप को नए साल के जश्न मनाने से रोक नहीं पाए। फिलहाल वे विदेश रवाना हो गए हैं। बताया जा रहा है कि वे नव वर्ष की छुट्टी मनाने इटली चले गए हैं।

ऐन चुनाव से पहले राहुल गांधी के विदेश चले जाने को लेकर चर्चा गरम है। बता दें कि तीन जनवरी को पंजाब में कांग्रेस की रैली आयोजित होने वाली है। इस स्थिति में यह चर्चा की जा रही है कि क्या वे रैली में शामिल होंगे। कहा यह भी जा रहा है कि राहुल गांधी की अनुपस्थिति में पंजाब में आयोजित होने वाली रैली रद्द भी हो सकती है।

निजी यात्रा पर हैं राहुल गांधीः कांग्रेस
राहुल गांधी के विदेश जाने पर यह चर्चा की जा रही है कि राजनीति को लेकर वे कितने गंभीर हैं। वैसे, यह पहली बार नहीं है, जब वे ऐन मौके पर विदेश चले गए हैं।। इससे पहले भी वे इस तरह के मौकों पर विदेश जाकर राजनीतिज्ञों के निशाने पर आते रहे हैं।

भाजपा को अफवाहें नहीं फैलानी चाहिएः कांग्रेस
उनकी विदेश यात्रा पर पार्टी प्रवक्ता ने कहा है कि राहुल गांधी निजी यात्रा पर इटली गए हैं और इसे मुद्दा नहीं बनाया जाना चाहिए।रणदीप सुरजेवाला ने कहा है कि भाजपा और उसके मीडिया मित्रों को अनावश्यक रूप से अफवाहें नहीं फैलानी चाहिए। राहुल गांधी संक्षिप्त निजी यात्रा पर हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार उन्होंने 29 दिसंबर को तड़के चार बजे कतर एयरवेज के विमान से इटली के लिए उड़ान भरी। वे अभी कुछ दिनों तक देश से बाहर रहेंगे।

पिछले साल भी चले गए थे विदेश
पिछले साल भी राहुल गांधी नए साल का जश्न मनाने विदेश चले गए थे। यहां तक कि कांग्रेस के स्थापना दिवस तक भी वे वहीं रुके थे। पिछले वर्ष 28 दिसंबर को कांग्रेस के 136वें स्थापना दिवस के अवसर पर राहुल और सोनिया गांधी दोनों अनुपस्थित थे। राहुल इस कार्यक्रम से ठीक एक दिन पहले इटली चले गए थे, जबकि सोनिया गांधी की तबीयत खराब थी। इस कारण यह जिम्मेदारी प्रियंका गांधी को संभालनी पड़ी थी।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.