सोनिया गांधी के गढ़ में गरजेंगे योगी, जानें पूरा शेड्यूल

रायबरेली जिले में एक नगरपालिका और आठ नगर पंचायतों परशदेपुर, नसीराबाद, ऊंचाहार, महराजगंज, बछरावां, शिवगढ़, डलमऊ, लालगंज और सलोन में चुनाव हो रहा है, जिसके लिए भाजपा सहित सभी दलों ने प्रचार तेज कर दिया है।

125

सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र में निकाय चुनाव को लेकर भाजपा बड़ी तैयारी कर रही है। 25 अप्रैल को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नगर में बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। जिसको लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री के आने से भाजपा कार्यकर्ताओं में जहां बेहद उत्साह है, वहीं सपा-बसपा भी अपनी रणनीति बनाने में जुट गए हैं। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है।

कार्यकर्ताओं में उत्साह
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के पहले जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव, एसपी आलोक प्रियदर्शी, एडिशनल एसपी नवीन कुमार सिंह सहित जिले के कई आला अधिकारियों ने जीआईसी ग्राउंड का स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। नगर निकाय चुनाव में भाजपा की उम्मीदवार शालिनी कनौजिया को जीताने के लिए मुख्यमंत्री बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। योगी आदित्यनाथ के आने पर कार्यकर्ताओं व जनता में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

ये भी पढ़ें- शिमला नगर निगम चुनाव के लिए भाजपा का घोषणा पत्र जारी, देखें वादों की लिस्ट

रायबरेली जिले में एक नगरपालिका और आठ नगर पंचायतों परशदेपुर, नसीराबाद, ऊंचाहार, महराजगंज, बछरावां, शिवगढ़, डलमऊ, लालगंज और सलोन में चुनाव हो रहा है, जिसके लिए भाजपा सहित सभी दलों ने प्रचार तेज कर दिया है। भाजपा ने जहां प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला को यहां की जिम्मेदारी सौंपी है, वहीं सपा विधायक मनोज पांडे, श्यामसुंदर भारती अपनी ताकत लगा रहे हैं। 4 मई को होने वाले चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं में जोश है, लेकिन मतदाता शांत होकर सभी उम्मीदवारों को परख रहा है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.