कांग्रेस देश की आस्था से खिलवाड़ करने वाली पार्टी, सीएम योगी ने बताया देश का ‘ठग’ कौन?

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपीए सरकार में रोज नया घोटाला सामने आता था। घोटाला ही कांग्रेस की पहचान बन चुकी थी।

120

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राहुल गांधी के ठग वाले बयान का करारा जवाब दिया है। सीएम योगी ने त्रिपुरा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस आप की आस्था के साथ हमेशा खिलवाड़ करती है। जब अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर निर्माण का आंदोलन चल रहा था, तब कांग्रेस उसके खिलाफ आंदोलन कर कर रही थी। आज अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण कार्य अंतिम चरणों में चल रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भगवान राम और श्रीकृष्ण के अस्तित्व पर ही सवाल खड़ा कर रही थी।

घोटाला ही बन चुकी थी कांग्रेस की पहचान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपीए सरकार में रोज नया घोटाला सामने आता था। उन्होंने कहा कि कभी कोयला घोटाला, कभी टू जी घोटाया इस तरह घोटाले पे घोटाले हो रहे थे। घोटाला ही कांग्रेस की पहचान बन चुकी थी।

ये भी पढ़ें- पीएम मोदी ने बजट को बताया लोक हितैषी, सांसदों को दी यह नसीहत

कम्यूनिस्ट और कांग्रेस सुरक्षा में लगा रही सेंध
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास ही देश को ठगने का है। उन्होंने कहा कि कम्यूनिस्ट और कांग्रेस मिलकर आप की सुरक्षा में सेंध लगा रही हैं। कांग्रेस ने अपने साशन काल में किसी भी तबके को शासन की योजनाओं का लाभ नहीं पहुंचने दिया। अब जब प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार की योजनाओं का लाभ हर एक तबके को मिल रहा है तो कांग्रेस को परेशानी हो रही है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने राज्य को अलग पहचान दिलाई है। प्रधानमंत्री मोदी का मूल मंत्र ‘सबका साथ, सबका विकास’ आज यहां धरातल पर दिख रहा है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.