पीएम मोदी से किसानों को मिल रहा सम्मान, कर्नाटक में कांग्रेस पर बरसे योगी

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि कांग्रेस विकास की बात करती है। उनका प्रोजेक्ट पंचवर्षीय योजना के आधार पर बनता था। योजना कभी नहीं पूरी होती थी।

147

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को विधानसभा चुनाव का प्रचार करने के लिए कर्नाटक पहुंचे। भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में उन्होंने रोड शो और सभाएं कर जनता से समर्थन मांगा। उनके रोड शो में भारी भीड़ उमड़ी।

त्रेतायुग से उत्तर प्रदेश और कर्नाटक का संबंध
मुख्यमंत्री योगी ने मांड्या की एक जनसभा में कहा कि उत्तर प्रदेश और कर्नाटक का संबंध त्रेतायुग से है। भगवान राम के वनवास के समय उन्हें बजरंगबली यहीं कर्नाटक में मिले थे। यह अभिन्न मित्रता है। यह भक्त और स्वामी का संबंध है। यह संबंधों की व्यवस्था वहीं से है। इसीलिए मेरी आत्मीयता यहां से रहती है सीएम योगी ने कहा कि आज दुनिया में भारत का नागरिक कहीं भी जाता है, सम्मान पाता है। आजादी के अमृतकाल में भारत दुनिया के 20 बड़े राष्ट्रों की अध्यक्षता जी-20 के माध्यम से कर रहा है।

कांग्रेस पर साधा निशाना
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए योगी ने कहा कि कांग्रेस विकास की बात करती है। उनका प्रोजेक्ट पंचवर्षीय योजना के आधार पर बनता था। योजना कभी नहीं पूरी होती थी। आज प्रधानमंत्री मोदी अगर कोई शिलान्यास करते हैं तो उद्घाटन की तारीख तय हो जाती है। वही उद्घाटन भी करते हैं।
सीएम योगी ने कहा कि यहां के किसान एक समय बदहाल थे। आत्महत्या करने को मजबूर थे। आज किसानों को प्रधानमंत्री मोदी से सम्मान मिल रहा है। मुझे लोग पूछते हैं कि उत्तर प्रदेश में आपको सम्मान क्यों मिलता है। मैं यही कहता हूं कि वहां डबल इंजन की सरकार काम कर रही है। यह डबल इंजन की सरकार ही है जिसने कर्नाटक में पीएफआई जैसे संगठन पर बैन लगा दिया। आप यहां पर डबल इंजन की सरकार फिर से लाइये।

ये भी पढ़ें- यूपी को लेकर बदल रहा लोगों का नजरिया, सीएम योगी बोले अब माफिया मांग रहे जान की भीख

अयोध्या आने का न्योता
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि मैं आपको आमंत्रित करने आया हूं। अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर निर्माण हो रहा है। आपने श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में योगदान दिया था। जनवरी 2024 में मंदिर निर्माण कार्य पूरा हो चुका होगा। रामलला 500 वर्ष बाद पहली बार अपने मंदिर में विराजमान होंगे। मैं आज यहां आप सभी बजरंगबली के अनुयाइयों को आमंत्रित करने आया हूं। रामलला के मंदिर में मैं आपके स्वागत की तैयारी कर रहा हूं, आप लोग जरूर आइये।

ये भी देखें-

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.