मुंबई महानगर पालिका में दवा खरीद और वितरण में गड़बड़ी, सीएम शिंदे ने दिए जांच के आदेश

मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि दवाओं की खरीदी और वितरण में हुई गड़बड़ी की जांच करवाई जाएगी और भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर जनरल म्युनिसिपल अस्पताल में रिक्त पदों को तत्काल भरा जाएगा।

90

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को कहा कि मुंबई महानगर पालिका में दवा की खरीदी और वितरण में होने वाली गड़बड़ी की जांच की जाएगी। साथ ही मुंबई के सेवन हिल अस्पताल को भी मुंबई महानगर पालिका अपने अधीन करने की प्रक्रिया जल्द शुरू करेगी। मुंबई महानगर पालिका के अस्पतालों में दवा खरीदी और वितरण में गड़बड़ी होने का मुद्दा भाजपा विधायक आशीष शेलार ने विधानसभा में उठाया था। उन्होंने इस मामले की गहन छानबीन करने और कांदिवली में भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर जनरल म्युनिसिपल अस्पताल में मरीजों की सुविधाओं को बढ़ाए जाने की मांग की थी। शेलार ने इस अस्पताल में रिक्त पदों को भरे जाने की भी जानकारी मुख्यमंत्री को सदन को देने की भी मांग की।

ये भी पढ़ें- उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने की पूर्व की महाविकास आघाड़ी सरकार की आलोचन

5,500 आशा कार्यकर्ताओं की होगी भर्ती
इस मामले में मंगलवार को मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि दवाओं की खरीदी और वितरण में हुई गड़बड़ी की जांच करवाई जाएगी और भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर जनरल म्युनिसिपल अस्पताल में रिक्त पदों को तत्काल भरा जाएगा। उन्होंने कहा कि मुंबई में 5,500 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती के साथ-साथ पांच हजार स्वच्छता दूतों की भर्ती भी की जाएगी। साथ ही पश्चिमी उपनगर में सेवन हिल्स अस्पताल को महानगर पालिका के अपने कब्जे में लेने के लिए आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे। इस अस्पताल के बारे में विस्तार से चर्चा की मांग भी मुख्यमंत्री ने मान ली है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.