मंत्रियों के ‘पर’ काटने में काट लिये ‘पैर’! जानिये कैसे शिवसेना के उस निर्णय से छिन गए 15 विभाग

महाराष्ट्र में राजनीतिक संग्रम दिनोंदिन चरम पर है। अब यह प्रकरण सर्वोच्च न्यायालय तक पहुंच गई है।

79

शिवसेना के असंतुष्ट विधायकों के दल में दस मंत्रियों का भी समावेश है। इन मंत्रियों के एक सप्ताह से अनुपस्थित रहने के कारण मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इनके विभागों को वर्तमान समय में जो मंत्री उपस्थित हैं, उन्हें अतिरिक्त प्रभार के रूप में आबंटित कर दिया है। इसमें से 15 विभाग कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस के मंत्रियों की झोली में चले गए हैं। अपने ही मंत्रियों की इस पर कटाई में शिवसेना ने अपना पैर काट लिये हैं, ऐसी चर्चा सर्वत्र है।

कैबिनेट मंत्री एकनाथ शिंदे समेत कुल 4 कैबिनेट और 6 राज्यमंत्री गुवाहाटी में हैं। इसमें प्रहार जनशक्ति के बच्चू कडू का भी समावेश है। शिवसेना ने अपने 16 विधायकों के निलंबन का पत्र उपाध्यक्ष को भेज दिया। जो सर्वोच्च न्यायालय में पहुंच गया है। इस बीच अगला कदम उठाते हुए एक सप्ताह पश्चात मुख्यमंत्री ने विभाग छीनकर अपने असंतुष्ट नेताओं के पर काट लिये, इसमें एकनाथ समेत 4 कैबिनेट और 6 राज्य मंत्रियों के विभाग अतिरिक्त प्रभार के रूप में अन्य मंत्रियों को सौंप दिये गए। जिसमें शिवसेना मंत्रिमंडल के शेष मात्र 4 कैबिनेट मंत्रियों को ही अतिरिक्त प्रभार के रूप में विभाग मिल पाए हैं, जबकि शिवसेना के कोटे के अन्य विभाग राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) और कांग्रेस की झोली में चले गए हैं।

4 कैबिनेट मंत्री

1. गुलाबराव पाटील (जल संधारण और स्वच्छता मंत्री) – अनिल परब (शिवसेना)
2. एकनाथ शिंदे (नगर विकास मंत्री) – सुभाष देसाई (शिवसेना)
3. दादा भुसे (कृषि मंत्री) – शंकरराव गडाख (शिवसेना)
4. उदय सामंत (उच्च तंत्र शिक्षण मंत्री) – आदित्य ठाकरे (शिवसेना)
संदिपान आसाराम भुमरे (रोजगार हमी, फलोत्पादन खाते) – शंकर यशवंतराव गडाख (क्रांतिकारी शेतकरी पक्ष)

ये भी पढ़ें – उपचुनावः सपा के गढ़ में सेंध, आजमगढ़- रामपुर में दिखा भाजपा का जलवा! जानिये, अन्य सीटों पर कैसा रहा हाल

5 राज्यमंत्री

1. अब्दुल सत्तार

प्राजक्त तनपुरे (राज्यमंत्री, महसूल, ग्राविकास, बंदरगाह, नमक जमीन विकास) (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी)

२. शंभूराज शिवाजीराव देसाई

संजय बाबुराव बनसोडे, राज्यमंत्री (गृह व ग्रामीण) (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी)
विश्वजित पतंगराव कदम, राज्यमंत्री (वित्त) (काँग्रेस)
सतेज उर्फ बंटी डी. पाटील (नियोजन, कौशल्य विकास व उद्योजकता, पणन) (काँग्रेस)

3. राजेंद्र शामगोंडा पाटील यड्रावकर

विश्वजित पतंगराव कदम, राज्यमंत्री (सार्वजनिक आरोग्य व कुटूंब कल्याण) (काँग्रेस)
प्राजक्त प्रसाद तनपुरे, राज्यमंत्री (वैद्यकीय शिक्षण, वस्त्रोद्योग), (राष्ट्रवादी)
सतेज उर्फ बंटी डी. पाटील, राज्यमंत्री (अन्न व औषध प्रशासन), (काँग्रेस)
आदिती सुनिल तटकरे, राज्यमंत्री (सांस्कृतिक कार्य) (राष्ट्रवादी)

4. अब्दुल नबी सत्तार, राज्यमंत्री

प्राजक्त प्रसाद तनपुरे, राज्यमंत्री (महसूल), (राष्ट्रवादी)
सतेज उर्फ बंटी डी. पाटील, राज्यमंत्री (ग्राम विकास), (काँग्रेस)
आदिती सुनिल तटकरे, राज्यमंत्री (बंदरे, खार जमिनी विकास, विशेष सहाय्य) (राष्ट्रवादी)
प्रहार जनशक्ती

5. ओमप्रकाश उर्फ बच्चू बाबाराव कडू, राज्यमंत्री यांच्याकडील खाती

आदिती सुनिल तटकरे, राज्यमंत्री (शालेय शिक्षण), (राष्ट्रवादी)
सतेज उर्फ बंटी डी. पाटील, राज्यमंत्री (जलसंपदा व लाभक्षेत्र विकास, कामगार), (काँग्रेस)
संजय बाबुराव बनसोडे, राज्यमंत्री (महिला व बाल विकास), (राष्ट्रवादी)
दत्तात्रय विठोबा भरणे, राज्यमंत्री (अन्य पिछड़ी जातियां व बहुजन कल्याण) (राष्ट्रवादी)

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.