महाराष्ट्रः जानिये, हिंदुत्व और मराठी-अमराठी पर क्या बोले सीएम ठाकरे

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि संयुक्त महाराष्ट्र समिति को किसने तोड़ा था,यह याद करने की जरूरत है। हमें मुंबई लड़ते-लड़ते मिली, जबकि भाजपा सिर्फ सीटों के लिए हिंदू मतों में विभाजन करती रही है।

82

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा है कि महाराष्ट्र में हिंदुओं को विभाजित करने तथा मराठी अमराठी विवाद शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है। ठाकरे ने कहा कि यह प्रयास महाराष्ट्र में महानगरपालिका के चुनाव तक जारी रहेंगे, इसलिए शिवसेना कार्यकर्ताओं को सचेत तथा चौकन्ना रहने की जरूरत है।

उद्धव ठाकरे 30 अप्रैल को शिव संपर्क अभियान के तहत कोंकण, पश्चिमी महाराष्ट्र और उत्तरी महाराष्ट्र के जिला प्रमुखों और जिला संपर्क प्रमुखों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। ठाकरे ने कहा कि आने वाले दिनों में स्थानीय निकाय चुनाव होने वाले हैं। इस बार भी इन चुनावों के बाद महाविकास आघाड़ी (गठबंधन) की सरकार बनेगी।

भाजपा पर आरोप
पश्चिम बंगाल और केरल की तरह भाजपा हमें हिंदू विरोधी बताने की कोशिश कर रही है। बंगाल में अपार संभावनाएं हैं। इस बार ममता दीदी को पिछली बार से ज्यादा सीटें मिली हैं। हम हमेशा कहते हैं कि महाराष्ट्र दिशा दिखाता है। अब महाराष्ट्र एक बार फिर दिशा दिखाना चाहता है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में हिंदू, मराठी के बीच बंटवारा भाजपा की चाल है।

ये भी पढ़ें – 1 मई गुजरात दिवसः इन हस्तियों ने दी शुभकामनाएं, कही ये बात

शिवसैनिकों से अपील
उद्धव ठाकरे ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि संयुक्त महाराष्ट्र समिति को किसने तोड़ा था, यह याद करने की जरूरत है। हमें मुंबई लड़ते-लड़ते मिली, जबकि भाजपा सिर्फ सीटों के लिए हिंदू मतों में विभाजन करती रही है। ठाकरे ने कहा कि शिवसैनिकों को आम जनता की बीच जाकर भाजपा की इस साजिश को बताना चाहिए और महाविकास आघाड़ी के काम भी आम जनता तक पहुंचाना चाहिए।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.