फडणवीस ने ठाकरे सरकार को बताया लुटेरों का गैंग, मुंबईकरों से की यह अपील

देवेंद्र फडणवीस 1 मई को मुंबई के सोमैया ग्राउंड में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र में किसानों की बड़ी समस्या है।

95

पूर्व मुख्यमंत्री तथा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर महाराष्ट्र के विकास के लिए बोलने का समय नहीं होने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि 1 मई को महाराष्ट्र दिवस था और मुख्यमंत्री ने महाराष्ट्र की किसी भी समस्या को हल करने की बात नहीं की। इसके उलट मुख्यमंत्री ने सिर्फ विपक्ष पर हमला किया है। फडणवीस ने कहा कि मुंबई को लुटेरों के गिरोह से बचाने के लिए मुंबई वासियों को तैयार रहना चाहिए।

 किसानों की समस्या पर सरकार को घेरा
देवेंद्र फडणवीस 1 मई को मुंबई के सोमैया ग्राउंड में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र में किसानों की समस्या है। लोडशेडिंग जोरों से जारी है। किसानों को उनका अनुदान अब तक नहीं मिला है। महाराष्ट्र में कोई भी निवेश करने को तैयार नहीं है जबकि उनके मुख्यमंत्रित्व काल में महाराष्ट्र निवेश के मामले में नंबर वन हो गया था, लेकिन इस समय महाराष्ट्र निवेश के मामले में पिछड़ गया है। उन्होंने कहा कि रोजगार बढ़ाने के लिए राज्य में निवेश की जरूरत है और राज्य सरकार निवेश के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है।

ये भी पढ़ें – केरलः वरिष्ठ नेता जॉर्ज की गिरफ्तारी की भाजपा ने की निंदा, पिनराई सरकार पर हमला करते हुए कही ये बात

फडणवीस ने क्या कहा?
फडणवीस ने कहा कि मुंबई नगर निगम में शिवसेना की सत्ता है। यहां हर काम में भ्रष्टाचार व्याप्त है। जब बालासाहेब ठाकरे थे, उस समय सब ठीक चल रहा था। हम भी साथ थे, लेकिन उनके नहीं रहने पर पहले वाली शिवसेना अब नहीं रह गई है। मुंबई नगर निगम में लुटेरों का साम्राज्य हो गया है, इसलिए लुटेरों का साम्राज्य खत्म करने के लिए मुंबईवासियों को जागरूक रहने की जरूरत है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.