कांग्रेसी राज्य से संबित पात्रा को नोटिस… ये है प्रकरण

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस के लेटर हेड पर बने एक टूलकिट को जारी किया था। जो एक प्रकार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कुंभ मेला को बदनाम करने की निर्देशिका थी।

95

भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा को रायपुर पुलिस ने नोटिस भेजा है। इसमें उन्हें रविवार सायं 4 बजे तक पेश होने को कहा गया है। यह नोटिस टूलकिट प्रकरण में शिकायत मिलने के बाद जारी की गई है। लेकिन दिल्ली के प्रकरण को कांग्रेस शासित राज्य में उठाकर इसके राजनीतिकरण का मुद्दा भी उठने लगा है।

नोटिस के अनुसार संबित पात्रा को सायं चार बजे रायपुर सिविल थाने में पहुंचना है या वे दूरदृष्टि के माध्यम से भी जुड़कर जांच में उपस्थित हो सकते हैं। रायपुर पुलिस की यह नोटिस एनएसयूआई छत्तीसगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष आकाश शर्मा की शिकायत के पश्चात जारी की गई है। इस एफआईआर में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह का भी नाम है।

ये भी पढ़ें – अनुच्छेद समाप्त पर नियम वही! भाजपा राज में जम्मू के लोगों को कश्मीर में नौकरी नहीं?

ये है आरोप
रायपुर पुलिस द्वारा पंजीकृत एफआईआर में आईटी सेल के रिसर्च सेल के लेटरहेड को जाली बताया गया है। उस फर्जी लेटरहेड पर झूठी सामग्री एंटरनेट पर पोस्ट करने का आरोप भी लगाया गया है। शिकायतकर्ता आकाश शर्मा एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष हैं, उन्होंने आरोप लगाया है कि संबित पात्रा ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से कांग्रेस का जाली लेटर हेड ट्वीट किया है। इसके अलावा प्रदेश में सांप्रदायिक हिंसा भड़काने का आरोप भारतीय जनता पार्टी के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह पर लगाया गया है। यह एफआईआर भारतीय दंड विधान की धारा 504, 505(1) बीसी, 469, 188 के अंतर्गत पंजीकृत है।

ये भी पढ़ें – टूलकिट पर किटकिट! इस बार भाजपा और कांग्रेस भिड़ीं, पढ़ें क्या है उसमें

दिल्ली पुलिस से भी कर चुके हैं शिकायत
संबित पात्रा द्वारा टूलकिट को ट्वीट करने के बाद कांग्रेस के प्रतिनिधि मण्डल ने दिल्ली पुलिस आयुक्त से भी भेंट की थी। इसमें कांग्रस ने भारतीय जनता के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, प्रवक्ता संबित पात्रा, बीएल संतोष के विरुद्ध शिकायत की थी। इसके बाद छत्तीसगढ़ में एनएसयूआई अध्यक्ष द्वारा यह शिकायत पंजीकृत कराया गया है।

Join Our WhatsApp Community

Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.